रेखा गुप्ता का आप और कांग्रेस पर हमला, कहा- CJP उनकी बी-टीम; दिल्ली को बंधक नहीं बनने देंगे
रेखा गुप्ता ने आप और कांग्रेस को सीजेपी की 'बी-टीम' बताते हुए उन पर दिल्ली को बंधक बनाने का आरोप ...और पढ़ें

सीएम रेखा गुप्ता ने केजरीवाल और राहुल गांधी पर साधा निशाना। फोटो: आर्काइव
HighLights
रेखा गुप्ता ने आप-कांग्रेस को सीजेपी की बी-टीम बताया
दिल्ली को बंधक बनाने की कोशिशों का विरोध करेंगी
केजरीवाल पर दिल्ली की शांति भंग करने का आरोप
राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार को आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल और कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा।
उन्होंने आरोप लगाया कि जनता द्वारा नकारे जा चुके दोनों नेता अपनी राजनीतिक निराशा का गुस्सा दिल्ली की जनता पर निकाल रहे हैं और सीजेपी के साथ मिलकर राजधानी को संघर्ष का मैदान बनाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली को बंधक नहीं बनने दिया जाएगा।
सीएम ने एक्स पर किया पोस्ट
रेखा गुप्ता ने इंटरनेट मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट कर कहा कि लोकतंत्र की आड़ में अराजकता फैलाने और जनता के जनादेश को चुनौती देने की राजनीति का दृढ़ता से मुकाबला किया जाएगा।
उन्होंने केजरीवाल पर अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए दिल्ली की सुरक्षा और शांति भंग करने की कोशिश करने का आरोप भी लगाया।
उल्लेखनीय है कि सीईसी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर सीजेपी ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने का आह्वान किया था। हालांकि, दिल्ली पुलिस की भारी तैनाती के कारण प्रदर्शनकारी वहां एकत्र नहीं हो सके।
यह भी पढ़ें- दिल्ली में रविवार को भी सुबह 6 बजे से डायवर्जन, 30 मार्गों पर रहेगा असर; ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी जारी
