विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लाल किला ब्लास्ट केस के 11 आरोपियों की कस्टडी बढ़ी, 21 नवंबर को NIA कोर्ट में होगी अगली सुनवाई 

Published: Thu, 01 Oct 2026 12:09 PM (IST)

दिल्ली की विशेष एनआईए अदालत ने लाल किला ब्लास्ट मामले में गिरफ्तार 11 आरोपितों की न्यायिक हिरासत 21 नवंबर तक ...और पढ़ें

दिल्ली ब्लास्ट के आरोपियों की न्यायिक हिरासत बढ़ी। फोटो: आर्काइव

दिल्ली ब्लास्ट के आरोपियों की न्यायिक हिरासत बढ़ी। फोटो: आर्काइव

HighLights

  1. विशेष एनआईए अदालत ने 11 आरोपितों की हिरासत बढ़ाई

  2. मामले की अगली सुनवाई अब 21 नवंबर को होगी

  3. एनआईए ने कुल 12 आरोपितों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली की विशेष एनआईए अदालत ने रेड फोर्ट ब्लास्ट मामले में गिरफ्तार 11 आरोपितों की न्यायिक हिरासत 21 नवंबर तक बढ़ा दी है। सभी आरोपितों को वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए अदालत में पेश किया गया।

11 आरोपितों की हिरासत बढ़ी

अदालत ने आज सुनवाई के दौरान 11 आरोपितों की न्यायिक हिरासत बढ़ाने का आदेश दिया। मामले में अगली सुनवाई अब 21 नवंबर को होगी।

12 आरोपितों के खिलाफ दाखिल चार्जशीट

एनआईए ने मामले में कुल 12 आरोपितों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी। अदालत ने 29 अगस्त को एनआईए की चार्जशीट पर संज्ञान लिया था।

चार्जशीट में नामजद आरोपित उमर उन नबी की ब्लास्ट में मौत हो गई, जबकि एक आरोपित फरार है। ऐसे में मामले में 11 आरोपित न्यायिक हिरासत में हैं।

(समाचार एजेंसी एएनआई के इनपुट के सा)

यह भी पढ़ें- दिल्ली की एजेंसी से देहरादून आया नौकर, 20 दिन में जीता भरोसा... मचाई लूट और हुआ रफूचक्कर