आईटीओ और दिल्ली गेट के रास्ते पर बृहस्पतिवार को डायवर्जन, राजघाट पर VVIP मूवमेंट को लेकर ट्रैफिक अलर्ट
राजघाट पर वीवीआईपी मूवमेंट के कारण गुरुवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक यातायात प्रभावित रहेगा। दिल्ली ...और पढ़ें

वीवीआईपी मूवमेंट के चलते रहे ट्रैफिक डयवर्जन। फोटो: सांकेतिक
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। राजघाट पर बृहस्पतिवार को वीवीआईपी मूवमेंट के चलते विशेष कार्यक्रम के मद्देनजर सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक यातायात प्रभावित रह सकता है।
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, यातायात की स्थिति और परिचालन संबंधी जरूरतों को देखते हुए मध्य दिल्ली की कई प्रमुख सड़कों पर प्रतिबंध और डायवर्जन लागू किए जा सकते हैं।
इन प्रमुख सड़कों पर रहेगा असर
इस दौरान बहादुरशाह जफर मार्ग पर आईटीओ चौक से दिल्ली गेट, शांति वन चौक से आईपी फ्लाईओवर, आसफ अली रोड पर दिल्ली गेट से नेताजी सुभाष मार्ग, गुरु नानक चौक से रणजीत सिंह फ्लाईओवर और राजघाट डीटीसी डिपो से रिंग रोड बाईपास तक यातायात प्रभावित होने की आशंका है। शांति वन चौक से निषाद राज मार्ग पर भी वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो सकती है।
वैकल्पिक मार्ग अपनाने की सलाह
जरूरत पड़ने पर आईटीओ चौक, दिल्ली गेट, गुरु नानक चौक, शांति वन चौक और आईपी फ्लाईओवर पर वाहनों को डायवर्ट किया जाएगा। यात्रियों को वैकल्पिक मार्ग अपनाने, अतिरिक्त समय लेकर निकलने और यातायात कर्मियों के निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है। सड़क किनारे पार्किंग से बचने की भी अपील की गई है।
