तिहाड़ जेल में भी मौज कर रहा है छोटा डॉन...पढ़ें खबर
अंडरवर्ल्ड डान राजेंद्र सदाशिव निखलजे उर्फ छोटा राजन तिहाड़ं जेल में खुद को सुरक्षित महसूस कर रहा है। सूत्रों की मानें तो छोटा राजन जेल के भीतर खुद को बाहर के मुकाबले अधिक महफूज मानते हुए भयमुक्त जीवन जी रहा है।
नई दिल्ली। अंडरवर्ल्ड डान राजेंद्र सदाशिव निखलजे उर्फ छोटा राजन तिहाड़ं जेल में खुद को सुरक्षित महसूस कर रहा है। सूत्रों की मानें तो छोटा राजन जेल के भीतर खुद को बाहर के मुकाबले अधिक महफूज मानते हुए भयमुक्त जीवन जी रहा है।
तिहाड़ में राजन की दिनचर्या सामान्य है। जेल के भीतर उसके साथ सामान्य कैदियों की तरह व्यवहार किया जा रहा है। सूत्रें की मानें तो छोटा राजन दिल्ली से बाहर नहीं जाना चाहता है। छोटा राजन की हर गतिविधि पर सीसीटीवी कैमरों नजर रखी जा रही है।
जब छोटा राजन ने कंठी पहन पढ़ी हनुमान चालीसा - पढ़े खबर
छोटा राजन की सेल के बाहर दो वाच टावर भी बनाए गए है। टावरों पर भारत तिब्बत सीमा पुलिस व केंद्रीय रिजर्व पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। सूत्रों के अनुसार ये टावर इसलिए बनाए गए हैं, ताकि जेल संख्या दो में तिहाड़ परिसर के अन्य जेलों से कोई यहां दाखिल न हो सके।
छोटा राजन ने दाऊद की मां को लेकर किया ये अहम खुलासा
नहीं जाना चाहता है मुंबई
छोटा राजन मुंबई नहीं जाना चाहता है। मुंबई में छोटा राजन के कई दुश्मन है, जिनसे उसे जान का खतरा है। संयोग से उसकी यह चाह फिलहाल पूरी भी हो रही है। पहले इस बात की आशंका थी सीबीआई उसे रिमांड के बाद मुंबई लेकर जाएगी, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ।
अधिकारियों व सुरक्षाकर्मियों पर भी नजर
छोटा राजन की सुरक्षा को लेकर जेल प्रशासन भी सतर्क है। राजन की सुरक्षा से जुड़े अधिकारियों पर भी जेल प्रशासन की निगाह है। सुरक्षा में तैनात लोगों को भी कड़ी जांच के बाद ही वार्ड की ओर जाने दिया जा रहा है।