Move to Jagran APP

कांग्रेस के अत्याचार के बारे में राहुल को पढ़ना चाहिए: रेड्डी

आपातकाल की जानकारी देने को प्रदर्शनी लगाई गई।

By JagranEdited By: Published: Thu, 25 Jun 2020 08:09 PM (IST)Updated: Fri, 26 Jun 2020 06:13 AM (IST)
कांग्रेस के अत्याचार के बारे में राहुल को पढ़ना चाहिए: रेड्डी
कांग्रेस के अत्याचार के बारे में राहुल को पढ़ना चाहिए: रेड्डी

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली:

loksabha election banner

आपातकाल के दंश को बताने के लिए पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री विजय गोयल के निवास पर प्रदर्शनी लगाई गई। इस प्रदर्शनी में आपातकाल से जुड़े दस्तावेज, पत्र व्यवहार, समाचार पत्रों में छपी खबरें, लोकतंत्र विरोधी कदम के विरोध में लिखी गई कविताएं, चित्र आदि प्रदर्शित किए गए। प्रदर्शनी का उद्घाटन केंद्रीय गृह राज्य मंत्री जी किशन रेड्डी ने किया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को आपातकाल के दौरान कांग्रेस द्वारा देश में किए गए अत्याचारों के बारे में पढ़ना चाहिए। उन्हें न लोकतंत्र को समझ है, न राज्य व केंद्र की राजनीति की और न ही अंतरराष्ट्रीय राजनीति की।

रेड्डी ने कहा कि अपनी सत्ता बचाने के लिए तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने 25 जून, 1975 को देश पर आपातकाल थोप दिया था। पिछले छह सालों से नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार प्रजातंत्र के आधार पर काम कर रही है। आपातकाल देश के इतिहास का काला दिन: गोयल

गोयल ने कहा कि आपातकाल देश के लोकतांत्रिक इतिहास का काला अध्याय है। इसकी जानकारी नई पीढ़ी को मिलनी चाहिए। इसी उद्देश्य से यह प्रदर्शनी लगाई गई है। आपातकाल को लेकर इस तरह की प्रदर्शनी के साथ ही विचार गोष्ठी व अन्य कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किए जाने की जरूरत है। आपातकाल के दिनों में अखबारों के वितरण पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया था। गोयल ने बताया कि वे अन्य साथियों के साथ खबरों की फोटो कॉपी करके लोगों के बीच वितरित करते थे। हाथ से खबरें लिखकर भी दीवारों पर चिपकाया जाता था। प्रदर्शनी में इन खबरों को भी प्रदर्शित किया गया था। उन्होंने कहा कि वह आपातकाल से जुड़े दस्तावेज 45 वर्षों से संभालकर रखे हुए हैं ताकि नई पीढ़ी को इसकी जानकारी मिल सके। उन्होंने कहा कि उन्हें व उनके पिता दिल्ली विधानसभा के पहले अध्यक्ष चरती लाल गोयल को गिरफ्तार करके तिहाड़ व अंबाला जेल में रखा गया था। आपातकाल में लोगों के अधिकार का किया गया था हनन: आदेश गुप्ता

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि आपातकाल लगाकर व्यक्तिगत महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति के लिए देश के नागरिकों के अधिकार का हनन किया गया था। देशवासी देख रहे हैं कि कांग्रेस किस तरह से कोरोना और चीन को लेकर भ्रम फैला रही है। भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष ने भी प्रदर्शनी का अवलोकन किया। यहां भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व दिल्ली प्रभारी श्याम जाजू, विधायक अजय महावर, उत्तरी दिल्ली नगर निगम के महापौर जय प्रकाश आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.