'सब याद रखा जाएगा', 9 घंटे से डटे राहुल-प्रियंका को डिटेन किए जाने के बाद कांग्रेस ने किया पोस्ट
दिल्ली पुलिस ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी सहित कई कांग्रेसी सांसदों को आकाशवाणी भवन ...और पढ़ें

राहुल प्रियंका गांधी समेत कांग्रेसी सांसद हिरासत में।
HighLights
दिल्ली पुलिस ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को हिरासत में लिया।
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग पर प्रदर्शन।
आकाशवाणी भवन पर 9 घंटे के धरने के बाद हुई कार्रवाई।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी समेत अन्य कांग्रेसी सांसदों को आकाशवाणी भवन से हिरासत में ले लिया। यह कार्रवाई मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को लेकर दिनभर चले प्रदर्शन के बाद हुई।
सुबह संसद से चुनाव आयोग के कार्यालय तक मार्च को पुलिस ने बीच में ही रोक दिया। इसके बाद तमाम कांग्रेसी नेता आकाशवाणी भवन में ही धरने पर बैठ गए। करीब 9 घंटे तक डटे रहने के बाद पुलिस ने उन्हें वहां से हटा लिया। कांग्रेस ने अपने एक्स अकाउंट से राहुल गांधी को डिटेन किए जाने का वीडियो पोस्ट किया और लिखा कि सब याद रखा जाएगा।
सब याद रखा जाएगा https://t.co/2A6KHcft9f
— Congress (@INCIndia) October 6, 2026
सीईसी ज्ञानेश कुमार से मिलना चाहते थे कांग्रेसी नेता
इससे पहले इंडी गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग मुख्यालय के पास विरोध प्रदर्शन किया था। वे चुनाव आयुक्तों से मुलाकात कर ‘वोट चोरी’ के आरोपों और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से जुड़े सवाल उठाने की मांग कर रहे थे।
दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शन स्थल पर पहुंचकर कांग्रेस सांसदों पवन खेड़ा, केसी वेणुगोपाल और अमरिंदर सिंह राजा वारिंग को हटाया। नई दिल्ली के डीसीपी सचिन शर्मा भी आकाशवाणी भवन पर मौजूद थे। इससे पहले पुलिस ने युवा कांग्रेस और एनएसयूआई के कई नेताओं को हिरासत में लिया था।
