विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

राहुल गांधी को मिला दिल्ली के दशहरा समारोह का न्योता, रामलीला आयोजकों के साथ कांग्रेस नेताओं ने की मुलाकात

Published: Mon, 28 Sep 2026 11:35 PM (IST)

नव श्री धार्मिक लीला कमेटी ने 20 अक्टूबर 2026 को आयोजित होने वाले दशहरा समारोह के लिए राहुल गांधी को ...और पढ़ें

वरिष्ठ कांग्रेस नेता राहुल गांधी को दशहरा समारोह में शामिल होने का निमंत्रण देता नव श्री धार्मिक लीला कमेटी के प्रतिनिधिमंडल।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता राहुल गांधी को दशहरा समारोह में शामिल होने का निमंत्रण देता नव श्री धार्मिक लीला कमेटी के प्रतिनिधिमंडल।

HighLights

  1. राहुल गांधी को दशहरा समारोह के लिए आमंत्रित किया गया।

  2. नव श्री धार्मिक लीला कमेटी ने 20 अक्टूबर 2026 को आयोजन किया।

  3. पूर्व सांसद जय प्रकाश अग्रवाल ने निमंत्रण प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। नव श्री धार्मिक लीला कमेटी की ओर से आगामी 20 अक्टूबर 2026 को आयोजित होने वाले दशहरा समारोह में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को आमंत्रित किया गया।

इस संबंध में कांग्रेस नेताओं और रामलीला आयोजकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को राहुल गांधी से मुलाकात कर उन्हें समारोह में शामिल होने का निमंत्रण दिया। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व पूर्व सांसद जय प्रकाश अग्रवाल ने किया।

आयोजन पर हुई चर्चा

इस दौरान प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष मुदित अग्रवाल सहित रामलीला आयोजन से जुड़े प्रकाश बैराठी, अशोक मित्तल, जगमोहन गोटेवाले, अमित अग्रवाल और काश्वी अग्रवाल भी मौजूद रहे। प्रतिनिधिमंडल की राहुल गांधी के साथ हुई मुलाकात के दौरान समारोह की तैयारियों और आयोजन से जुड़े विषयों पर भी चर्चा हुई।

यह भी पढ़ें- दिल्ली में SIR पर राहुल गांधी के उठाए सवाल, बोले- बेला एस्टेट में 728 में 727 नाम काटे गए

यह भी पढ़ें- '728 में से सिर्फ एक वोटर बचा', SIR प्रक्रिया पर राहुल गांधी ने चुनाव आयोग को घेरा