विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

राहुल गांधी की दिल्ली रैली में जुटेंगे 10 लाख लोग, CEC के खिलाफ प्रदर्शन को लेकर कांग्रेस का बड़ा दावा 

Published: Wed, 28 Oct 2026 09:12 PM (IST)

कांग्रेस ने 1 नवंबर को दिल्ली में राहुल गांधी के नेतृत्व में होने वाली रैली में 10 लाख से अधिक ...और पढ़ें

कांग्रेस उपाध्यक्ष मुदित अग्रवाल ने राहुल गांधी की रैली को लेकर किया बड़ा दावा। फोटो: वीडियो ग्रैब एवं आर्काइव

कांग्रेस उपाध्यक्ष मुदित अग्रवाल ने राहुल गांधी की रैली को लेकर किया बड़ा दावा। फोटो: वीडियो ग्रैब एवं आर्काइव

HighLights

  1. 1 नवंबर को दिल्ली में राहुल गांधी की रैली।

  2. कांग्रेस ने 10 लाख से अधिक लोगों के जुटने का दावा।

  3. लोकतंत्र के कथित दमन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन।

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। दिल्ली में 1 नवंबर को राहुल गांधी के नेतृत्व में होने वाली रैली को लेकर कांग्रेस ने 10 लाख से अधिक लोगों के जुटने का दावा किया है।

दिल्ली कांग्रेस के उपाध्यक्ष मुदित अग्रवाल ने कहा कि दिल्ली के व्यापारी भी रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए तैयार हैं। उन्होंने दावा किया कि रैली में दूसरे राज्यों से आने वाले लोगों से दिल्ली के होटल, रेस्टोरेंट और स्थानीय बाजारों के कारोबार को भी फायदा होगा।

1 नवंबर को राहुल गांधी के नेतृत्व में होगी रैली

चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (CTI) के अध्यक्ष बृजेश गोयल की राहुल गांधी से मुलाकात के लिए समय मांगने के संदर्भ में कांग्रेस नेता मुदित अग्रवाल ने रैली की तैयारियों को लेकर जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि 1 नवंबर को राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी और INDI गठबंधन के नेतृत्व में रैली आयोजित की जाएगी। इसमें गठबंधन के सभी सहयोगी दलों के शामिल होने की बात कही गई है।

अग्रवाल के मुताबिक, देश के अलग-अलग हिस्सों से 10 लाख से अधिक लोग रैली में पहुंचेंगे।

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन का दावा

मुदित अग्रवाल ने कहा कि रैली मुख्य निर्वाचन आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आयोजित की जा रही है।

उन्होंने आरोप लगाया कि ज्ञानेश कुमार मोदी सरकार के इशारे पर काम कर रहे हैं। कांग्रेस नेता के मुताबिक, रैली का उद्देश्य देश में लोकतंत्र के कथित दमन के खिलाफ विरोध दर्ज कराना है।

अग्रवाल ने दावा किया कि समाज के सभी वर्ग तानाशाही से परेशान हैं और लोग अपने मतदान के अधिकारों को लेकर जागरूक हो रहे हैं।

दिल्ली के व्यापारी भी रैली में समर्थन देने पहुंचेंगे

दिल्ली कांग्रेस के उपाध्यक्ष मुदित अग्रवाल ने कहा कि दिल्ली के व्यापारी और कारोबारी राहुल गांधी की रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए तैयार हैं।

उन्होंने कहा कि रविवार को दिल्ली के होलसेल व्यापारियों की छुट्टी रहती है, इसलिए वे बिना किसी रुकावट के बड़ी संख्या में रैली में शामिल हो सकते हैं।

होटल, रेस्टोरेंट और बाजारों को कारोबार बढ़ने की उम्मीद

मुदित अग्रवाल ने कहा कि जब देश के अलग-अलग हिस्सों से 10 लाख लोग दिल्ली आएंगे, तो शहर के होटल, रेस्टोरेंट और स्थानीय बाजारों में खरीदारी बढ़ सकती है। उनके मुताबिक, इससे दिल्ली के व्यापार को नई रफ्तार मिलेगी।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की यह रैली जन-आवाज उठाने के साथ दिल्ली की अर्थव्यवस्था को मजबूती देने में भी योगदान करेगी। हालांकि, 10 लाख लोगों के जुटने और कारोबार बढ़ने से जुड़े ये आंकड़े व अनुमान कांग्रेस नेता के दावे हैं।

यह भी पढ़ें- प्रदर्शनों से हुई परेशानी पर CJP से 50 करोड़ मुआवजा वसूलने की मांग, दिल्ली HC ने कहा- सुप्रीम कोर्ट जाइए

यह भी पढ़ें- 'चुनाव आयोग फॉर्म 6, 7 और 8 में बदलाव नहीं कर सकता'; दिल्ली SIR सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी