Move to Jagran APP

कांग्रेस के खिलाफ सड़क पर भाजपा

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली : केंद्र सरकार को राफेल विमान सौदे पर सुप्रीम कोर्ट से क्लीन चिट मिलने के

By JagranEdited By: Published: Sat, 15 Dec 2018 08:49 PM (IST)Updated: Sat, 15 Dec 2018 08:49 PM (IST)
कांग्रेस के खिलाफ सड़क पर भाजपा
कांग्रेस के खिलाफ सड़क पर भाजपा

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली : केंद्र सरकार को राफेल विमान सौदे पर सुप्रीम कोर्ट से क्लीन चिट मिलने के बाद भाजपा कार्यकर्ता अब कांग्रेस के खिलाफ सड़क पर उतरने लगे हैं। केंद्रीय राज्यमंत्री विजय गोयल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने रोष मार्च निकाला और कांग्रेस मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और अन्य नेताओं से माफी मांगने की मांग की।

loksabha election banner

शनिवार दोपहर कार्यकर्ता अशोक रोड स्थित गोयल के निवास स्थान के बाहर इकट्ठे हुए। वहां से मोटर साइकिल पर सवार होकर नारेबाजी करते हुए कांग्रेस मुख्यालय के पास पहुंचे। यहां उन्होंने जमकर कांग्रेस अध्यक्ष के खिलाफ नारेबाजी की। गोयल ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने 36 राफेल लड़ाकू विमानों की खरीद में साफ कहा है कि मोदी सरकार के फैसले में कोई अनियमितता नहीं मिली है। अदालत ने इससे संबंधित सारी याचिकाएं खारिज कर दी है। कांग्रेस और राहुल गांधी लगातार मोदी सरकार को बदनाम कर रहे थे। सच तो यह है कि चौकीदार की लोकप्रियता से घबराकर कांग्रेस झूठ बोल रही है। अब कांग्रेस व कांग्रेस अध्यक्ष सेना और देश से माफी मांगें। सरकार संसद में राफेल पर चर्चा के लिए तैयार है, लेकिन कांग्रेस व अन्य विपक्षी दल चर्चा से भाग रहे हैं। इस मामले की जांच संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) से कराने की विपक्ष की मांग सिर्फ जनता को गुमराह करने के लिए है। पहले कांग्रेस व अन्य पार्टियों ने ईवीएम को मुद्दा बनाया था। अब उन्हें देश की न्यायपालिका पर भी भरोसा नहीं है। इस तरह की अवसरवादी राजनीति संसदीय लोकतंत्र के लिए सही नहीं है। इसलिए कांग्रेस व अन्य पार्टियों को अपने रवैये में बदलाव करना चाहिए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.