दिल्ली के रघुबीर नगर में एक मकान में लगी आग, चपेट में आकर 3 लोग झुलसे
पश्चिमी दिल्ली के रघुबीर नगर में शनिवार दोपहर एक मकान में आग लगने से तीन लोग घायल हो गए। दमकल विभाग ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
-1795252910736_m.webp)
आग लगने से झुलसे कई लोग। फाइल फोटो - जागरण
HighLights
पश्चिमी दिल्ली के रघुबीर नगर में मकान में आग लगी।
आग लगने की घटना में तीन लोग घायल हुए।
दमकल विभाग ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।
जागरण संवाददाता, पश्चिमी दिल्ली। पश्चिमी दिल्ली के रघुबीर नगर में शनिवार दोपहर एक मकान में आग लगने से तीन लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।
दमकल विभाग के अनुसार, 21 नवंबर को दोपहर करीब 12:04 बजे रघुबीर नगर में लक्ष्मी ज्वेलर्स के पास स्थित बी-3 मकान में आग लगने की सूचना मिली थी।
तीन लोग घायल हुए
इसके बाद एक वाटर बाउजर और एक वाटर टेंडर को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। दोपहर 12:25 बजे दमकलकर्मी बत्ती लाल ने सूचना दी कि मकान में लगी आग के कारण तीन लोग घायल हुए हैं। उन्हें अस्पताल पहुंचा दिया गया है।
फिलहाल आग लगने के कारण और संपत्ति को हुए नुकसान का पता नहीं चल सका है। घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।