विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

5 मई को राष्ट्रपति से मिलेंगे राघव चड्ढा, पंजाब में राज्य मशीनरी के दुरुपयोग का लगाएंगे आरोप

Published: Sun, 03 May 2026 04:27 PM (IST)

राघव चड्ढा 5 मई को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करेंगे ताकि पंजाब में राज्य मशीनरी के कथित दुरुपयोग और ...और पढ़ें

राघव चड्ढा 5 मई को राष्ट्रपति मुर्मू से मिलेंगे। फाइल फोटो

राघव चड्ढा 5 मई को राष्ट्रपति मुर्मू से मिलेंगे। फाइल फोटो

HighLights

  1. राघव चड्ढा 5 मई को राष्ट्रपति मुर्मू से मिलेंगे।

  2. पंजाब में राज्य मशीनरी के दुरुपयोग का मुद्दा उठाएंगे।

  3. AAP पर सिद्धांतों से भटकने और प्रतिशोध का आरोप।

एएनआई, नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) छोड़कर भाजपा में शामिल हुए राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा 5 मई को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करेंगे। इस दौरान वे पंजाब में राज्य मशीनरी के कथित दुरुपयोग और भाजपा में आए AAP सांसदों के खिलाफ राजनीतिक प्रतिशोध का मुद्दा उठाएंगे।

मुलाकात का समय और साथी

राष्ट्रपति से मुलाकात सुबह 10:40 बजे तय की गई है। राघव चड्ढा तीन अन्य सांसदों के साथ इस बैठक में शामिल होंगे।

AAP छोड़ने के बाद पहली बड़ी पहल

यह मुलाकात राघव चड्ढा के AAP से इस्तीफा देकर भाजपा जॉइन करने के लगभग 10 दिन बाद हो रही है। 24 अप्रैल को चड्ढा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर AAP से अलग होने का ऐलान किया था।

Screenshot 2026-05-03 162421

चड्ढा का AAP पर बड़ा हमला

चड्ढा ने कहा कि उन्होंने AAP को अपना खून-पसीना देकर बनाया और 15 साल की जवानी पार्टी को समर्पित की, लेकिन अब पार्टी अपने मूल सिद्धांतों, मूल्यों और नैतिकता से पूरी तरह भटक चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि AAP अब देश या राष्ट्रहित में नहीं, बल्कि व्यक्तिगत लाभ के लिए काम कर रही है।

दो-तिहाई सांसदों का BJP में विलय

राघव चड्ढा ने दावा किया कि स्वाति मालीवाल, हरभजन सिंह, राजिंदर गुप्ता, विक्रम साहनी, संदीप पाठक और अशोक मित्तल समेत कुल 6 अन्य राज्यसभा सांसद भी AAP छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए हैं। उन्होंने कहा कि संवैधानिक प्रावधानों के तहत AAP के दो-तिहाई से ज्यादा राज्यसभा सांसद अब भाजपा में विलय हो चुके हैं।

यह भी पढ़ें: दिल्ली: द्वारका गोल्फ कोर्स में 3 बच्चों की मौत, लापरवाही का असली जिम्मेदार कौन? तीन दिन बाद भी अनसुलझा सवाल