पूसा की महिला वैज्ञानिक ने दी जान, पांच माह पूर्व हुआ था विवाह
पूसा की एक महिला वैज्ञानिक ने पंखे से लटकर आत्महत्या कर लिया। हालांकि, उनके आत्महत्या की वजह का पता नहीं चल सका है।
नई दिल्ली । मध्य दिल्ली स्थित भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (पूसा) में एक महिला वैज्ञानिक ने पंखे से लटकर कर आत्महत्या कर लिया। सूचना मिलने पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पूसा में कृषि वैज्ञानिक पूजा रॉय ने पंखे से लटकर अपनी जान दे दी। बुधवार को उनके घर से लाश को निकाला गया। इसके बाद पुलिस ने उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पूजा मूलत: उत्तर प्रदेश की बलिया जनपद की हाथौंज गाँव की रहने वााली हैं।
सूत्रों के मुताबिक पांच माह पूर्व उनका विवाह हुआ था। कयास लगाया जा रहा है कि घरेलू कलह के चलते उन्होंने आत्महत्या की। हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस पूजा के परिजन एवं उनके ससुराल पक्ष से जानकारी जुटा रही ।