विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सोमवार से तीन दिनों तक सार्वजनिक बैंकों में हड़ताल, लोगों को हो सकती है परेशानी

Published: Sun, 27 Sep 2026 11:25 PM (IST)

सार्वजनिक बैंक सोमवार से तीन दिनों के लिए हड़ताल पर रहेंगे। यूनाइटेड फोरम बैंक यूनियन ने पांच दिवसीय कार्य सप्ताह ...और पढ़ें

आज से तीन दिनों के लिए बैंक में हड़ताल।

आज से तीन दिनों के लिए बैंक में हड़ताल।

HighLights

  1. सोमवार से सार्वजनिक बैंक तीन दिनों के लिए हड़ताल पर रहेंगे।

  2. पांच दिवसीय कार्य सप्ताह सहित अन्य मांगों पर यूनियन की हड़ताल।

  3. रविवार को बैंक खुले, पर ग्राहकों की संख्या काफी कम रही।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। सोमवार से तीन दिनों तक सार्वजनिक बैंकों में तालाबंदी रहेगी। सप्ताह में पांच दिवसीय कार्य दिवस समेत अन्य मांगों को लेकर यूनाईटेड फोरम बैंक यूनियन ने तीन दिवसीय हड़ताल की घोषणा की है। इसके पूर्व रविवार को ऐतिहासिक रूप से बैंक खुले तथा सामान्य कामकाज हुआ।

हालांकि, बैंकों में आम दिनों की तुलना में पहुंचने वाले ग्राहकों की संख्या महज 10 से 20 प्रतिशत ही रही। वहीं, चांदनी चौक जैसे थोक बाजार तथा इंडिया गेट, बाराखंभा जैसे कार्यालय वाले स्थानों के बैंकों में भी कर्मी तो आए लेकिन ग्राहकों की संख्या काफी कम रही।

बैंकों को शनिवार व रविवार को भी खोला गया

बैंककर्मियों के मुताबिक इसके पूर्व नोटबंदी के दौरान बैंकों को शनिवार व रविवार को भी खोला गया था, जबकि तीन दिवसीय हड़ताल से ग्राहकों की असुविधा को देखते हुए आरबीआइ ने एक आदेश जारी कर बैंकों को रविवार को भी खोलने का आदेश दिया था।

बैंक कर्मियों के अनुसार अधिकतर बैंकिंग सिस्टम इंटरनेट आधारित हो गया है, इसलिए बैंकों में अब कामकाज को लेकर उतनी मारामारी नहीं रहती है। ऊपर से रविवार होने की वजह से लोग छुट्टी के मूड में होते हैं। इसलिए आज बैंक शाखाओं में उतनी भीड़ नहीं है।

यह भी पढ़ें- दिल्ली में सितंबर की ठंड ने तोड़ा 25 साल का रिकॉर्ड, दूसरा सबसे कम तापमान दर्ज; आनेवाले दिनों के मौसम का हाल