Move to Jagran APP

सफाई कर्मचारियों की यूनियन का धरना, हड़ताल का आह्वान

समय पर वेतन पेंशन अस्थायी कर्मियों को स्थायी करने और करुणा मूलक आधार पर नियुक्ति सहित अन्य मांगों को लेकर पूर्वी निगम में सफाई कर्मचारियों की कई यूनियनों ने हड़ताल का आह्वान कर दिया है। इसके साथ यूनियन के सदस्य बुधवार को निगम मुख्यालय पर धरने पर बैठ गए।

By JagranEdited By: Published: Wed, 20 Jan 2021 09:35 PM (IST)Updated: Wed, 20 Jan 2021 09:35 PM (IST)
सफाई कर्मचारियों की यूनियन का धरना, हड़ताल का आह्वान
सफाई कर्मचारियों की यूनियन का धरना, हड़ताल का आह्वान

जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली :

loksabha election banner

समय पर वेतन, पेंशन, अस्थायी कर्मियों को स्थायी करने और करुणा मूलक आधार पर नियुक्ति सहित अन्य मांगों को लेकर पूर्वी निगम में सफाई कर्मचारियों की कई यूनियनों ने हड़ताल का आह्वान कर दिया है। इसके साथ यूनियन के सदस्य बुधवार को निगम मुख्यालय पर धरने पर बैठ गए। धरने में दिल्ली सरकार और पूर्वी नगर निगम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। हड़ताल के आह्वान को पहले दिन मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली। शाहदरा दक्षिणी जोन में कुछ वार्डो में कर्मचारियों ने काम छोड़ दिया। इसका असर सफाई व्यवस्था पर देखने को मिला। यूनियन का कहना है कि बृहस्पतिवार से पूर्वी निगम की सफाई व्यवस्था चरमरा जाएगी।

धरने का नेतृत्व एमसीडी स्वच्छता कर्मचारी यूनियन के संस्थापक आरबी ऊंटवाल ने किया। उनके समर्थन में अखिल भारतीय मजदूर यूनियन, ऑल म्यूनिसिपल कारपोरेशन स्टाफ यूनियन, ऑल इंडिया सफाई मजदूर कांग्रेस सहित सात यूनियनें उतर आई हैं। आरबी ऊंटवाल ने कहा कि न तो कर्मचारियों को समय से वेतन मिल रहा है। न ही सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पेंशन दी जा रही है। ऐसे में सफाई कर्मियों के समक्ष हमेशा आर्थिक संकट रहता है। उन्होंने निगम से जल्द से जल्द मांगों को मानने की अपील की है। उधर हड़ताल के आह्वान पर आनंद विहार, गगन विहार आदि क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था लड़खड़ाती हुई नजर आई। दरअसल, 30 से अधिक वार्डों में निजी कंपनी कूड़ा उठा रही है। इस वजह से डलावघरों पर फिलहाल समस्या नजर नहीं आ रही है। लेकिन गलियों की सफाई का काम बाधित होने लगा है। यूनियन के नेता मुकेश वैद ने कहा कि बृहस्पतिवार से शाहदरा उत्तरी और दक्षिणी जोन में सफाई कर्मचारी पूरी तरह से काम बंद कर देंगे। धरने में शेर सिंह वैद, नीरज बागड़ी, रोहताश सीलेलान, किशनपाल टांक, सुदेश सूद, जगबीर लुक्कड, यादराम वैद, संजय चंदेल, महेंद्र सोलंकी, मनोज वाल्मिकी, लाला राम, विनोद चौटाला, दिनेश महरौल, मुकेश गहलोत, मुकेश छाछर आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.