Move to Jagran APP

लैंडफिल साइट के विरोध में भाजपा-कांग्रेस ने दिया धरना

जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली : घोंडा गुजरान खादर और सोनिया विहार में प्रस्तावित लैंडफिल स

By JagranEdited By: Published: Wed, 25 Apr 2018 07:57 PM (IST)Updated: Wed, 25 Apr 2018 08:27 PM (IST)
लैंडफिल साइट के विरोध में भाजपा-कांग्रेस ने दिया धरना
लैंडफिल साइट के विरोध में भाजपा-कांग्रेस ने दिया धरना

जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली : घोंडा गुजरान खादर और सोनिया विहार में प्रस्तावित लैंडफिल साइट के विरोध में भाजपा व कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उस्मानपुर पुस्ता रोड पर अलग-अलग धरना दिया। दोनों धरनास्थल की दूरी महज 200 मीटर थी। इस दौरान दोनों पार्टियों के नेताओं ने भले ही एक-दूसरे पर छींटाकशी की, लेकिन लैंडफिल साइट को लेकर विरोध के सुर एक जैसे थे। उन्होंने कहा कि यहां किसी कीमत पर लैंडफिल साइट नहीं बनने देंगे। इसके लिए सड़कों पर उतरने के साथ-साथ कोर्ट तक जाने को तैयार हैं।

loksabha election banner

भाजपा के घोंडा मंडल की ओर से आयोजित धरने में सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि दिल्ली में कूड़ा प्रबंधन संकट के लिए लंबे समय तक राज करने वाली कांग्रेस और मौजूदा केजरीवाल सरकार जिम्मेदार है। कांग्रेस सरकार में अनधिकृत कॉलोनियां बनती गई, लेकिन मास्टर प्लान के अनुसार कूड़ा प्रबंधन के लिए ठोस नीति नहीं बनी। सरकारी जमीन पर कब्जे होते रहे और वोट बैंक की खातिर सरकारें चुप रहीं। आज इसका ही खामियाजा भुगतना पड़ रहा है।

वहीं, धरने के संयोजक ब्रह्मपुरी के पार्षद राजकुमार बल्लन व सोनिया विहार की पार्षद सुषमा मिश्रा ने भी कहा कि किसी सूरत में यहां लैंडफिल साइट नहीं बनने देंगे। इस मौके पर उपमहापौर बिपिन बिहारी ¨सह, पार्षद प्रवेश शर्मा, सत्यपाल ¨सह, प्रमोद गुप्ता, केके अग्रवाल, राजेश चौधरी, गुरजीत कौर, जिलाध्यक्ष अजय महावर, पूर्व पार्षद महक ¨सह, डॉ. अन्नपूर्णा मिश्र, नीलकांत बक्शी, आनंद त्रिवेदी भी मौजूद रहे।

उधर, कांग्रेस ने दोनों जगह प्रस्तावित लैंडफिल साइट के लिए केंद्र व दिल्ली सरकार को जिम्मेदार ठहराया और भाजपा सांसद मनोज तिवारी का पुतला फूंका। बाबरपुर जिलाध्यक्ष व पूर्व विधायक भीष्म शर्मा ने आरोप लगाया कि सांसद मनोज तिवारी की शह पर ही यहां लैंडफिल साइट प्रस्तावित है। अब धरना देकर इसके खिलाफ होने का दिखावा कर रहे हैं। कांग्रेस कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर लैंडफिल साइट के दुष्प्रभाव के बारे में लोगों को बताएंगे।

भीष्म शर्मा ने कहा कि उन्होंने उपराज्यपाल अनिल बैजल को पत्र लिखकर भी लैंडफिल के प्रस्ताव को वापस लेने की मांग की है, क्योंकि उसके पास ही सिग्नेचर ब्रिज व दिल्ली विश्वविद्यालय है और आसपास लाखों लोग रहते है। इस मौके पर पूर्व विधायक विपिन शर्मा, वीर ¨सह ¨धगान, भजनपुरा से पूर्व पार्षद रेखा रानी, ¨रकू, पूर्व पार्षद अनिल गौतम व रोहताश कुमार, कांग्रेस नेता बीसी वशिष्ठ, बिजेंद्र प्रधान, राजीव शर्मा भी मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.