प्रियंका गांधी को गंगाराम अस्पताल से मिली छुट्टी
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली : कांग्रेस पार्टी की अध्यक्ष सोनिया गांधी की बेटी प्रियंका गांधी वाड्र
By JagranEdited By: Published: Wed, 30 Aug 2017 08:00 PM (IST)Updated: Wed, 30 Aug 2017 08:00 PM (IST)
जासं, नई दिल्ली : कांग्रेस पार्टी की अध्यक्ष सोनिया गांधी की बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। डेंगू होने पर उन्हें आठ दिन पहले गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस बारे में अस्पताल के बोर्ड प्रबंधन के चेयरमैन डॉ. डीएस राणा ने हेल्थ बुलेटिन में बताया कि बुधवार शाम को उन्हें स्वास्थ्य लाभ होने के बाद छुट्टी दे दी गई। फिलहाल उन्हें घर में आराम करने और शारीरिक श्रम न करने की सलाह दी गई है।
प्रियंका गांधी को डेंगू की शिकायत होने पर 23 अगस्त को गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां अस्पताल के चेस्ट मेडिसिन के वरिष्ठ सलाहकार डॉ. अरूप बासू की देखरेख में उनका इलाज हुआ।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें