विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

द्वारका में विजयादशमी का भव्य आयोजन, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी 221 फीट ऊंचे रावण का दहन

By Mukesh ThakurEdited By: Shraddha Pandey
Published: Mon, 19 Oct 2026 12:35 PM (IST)

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारका सेक्टर-10 में द्वारका श्री रामलीला सोसायटी के 15वें आयोजन में मुख्य अतिथि होंगी, जहां वे 221 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन करेंगी।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी रावण के पुतले का दहन (File Photo)

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी रावण के पुतले का दहन (File Photo)

HighLights

  1. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी 221 फीट रावण का दहन।

  2. सोमनाथ मंदिर की थीम पर सजाया गया भव्य रामलीला मंच।

  3. जेन-जी कलाकार भारतीय संस्कृति से जोड़ेंगे नई पीढ़ी को।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली (द्वारका)। द्वारका सेक्टर-10 में द्वारका श्री रामलीला सोसायटी की 15वीं रामलीला के रावण दहन कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। वह 221 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन करेंगी। आयोजन के लिए मंच को सोमनाथ मंदिर की थीम पर सजाया गया है।

सोसायटी के चेयरमैन एवं मुख्य संरक्षक आकाश राजेश गहलोत ने बताया कि इस बार जेन जी के युवा कलाकार रामायण के विभिन्न पात्रों का अभिनय किया । आयोजन का उद्देश्य नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति, परंपराओं और प्रभु श्रीराम के आदर्शों से जोड़ना है।

सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम

इस भव्य आयोजन को लेकर स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। राष्ट्रपति के आगमन को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं और पूरे परिसर को विशेष रोशनी तथा सजावटी सामग्रियों से सजाया गया है। सोमनाथ मंदिर की थीम पर बना भव्य मंच और 221 फीट ऊंचा रावण का पुतला इस बार के आयोजन का मुख्य आकर्षण केंद्र बना हुआ है।

सोसायटी के पदाधिकारियों का कहना है कि युवा पीढ़ी को सनातन संस्कृति से जोड़ने का यह प्रयास बेहद सफल रहा है। जेन जी के कलाकारों ने अपनी प्रभावशाली प्रस्तुति से रामायण के प्रसंगों को जीवंत कर दिया है। विजयादशमी के इस पवित्र अवसर पर विशाल जनसमूह की मौजूदगी में राष्ट्रपति द्वारा रावण दहन के साथ ही असत्य पर सत्य और अधर्म पर धर्म की विजय का संदेश दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें- 'सुदर्शन सेतु' के बाद अब 'बेट-द्वारका कॉरिडोर', गुजरात सरकार का मास्टरप्लान तैयार

यह भी पढ़ें- द्वारका में बुलेट ट्रेन स्टेशन का एलाइंमेंट बदला, DDA के फैसले से सैकड़ों परिवारों को राहत; नहीं टूटेंगे मकान