विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

राहुल गांधी के खिलाफ दिल्ली पुलिस से शिकायत, गर्भवती पत्रकार ने की FIR मांग; हाथ खींचकर गिराने आरोप

Published: Sun, 18 Oct 2026 12:28 AM (IST)

पत्रकार ऋचा पाराशर ने राहुल गांधी और अन्य के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने आरोप लगाया ...और पढ़ें

महिला पत्रकार ने राहुल गांधी के खिलाफ दी शिकायत। फोटो: आर्काइव

महिला पत्रकार ने राहुल गांधी के खिलाफ दी शिकायत। फोटो: आर्काइव

HighLights

  1. पत्रकार ऋचा पाराशर ने राहुल गांधी के खिलाफ शिकायत दी।

  2. सुप्रीम कोर्ट मार्च के दौरान धक्का देने का आरोप लगाया।

  3. गर्भवती पत्रकार को चोट लगने का दावा किया गया।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। इंडिया गठबंधन के सुप्रीम कोर्ट मार्च के दौरान धक्का देकर सीढ़ियों पर गिराने का आरोप लगाने वाली पत्रकार ऋचा पाराशर ने शनिवार को दिल्ली पुलिस में शिकायत दी।

उन्होंने कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी समेत अन्य लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की है। पत्रकार का दावा है कि वह तीन महीने की गर्भवती हैं और घटना के दौरान उन्हें चोट पहुंची।

राहुल गांधी पर हाथ पकड़कर खींचने का आरोप

पत्रकार ऋचा पाराशर के अनुसार, सोमवार को 'इंडी' गठबंधन के सुप्रीम कोर्ट मार्च के दौरान वह बयान लेने के लिए गेट के पास खड़ी थीं। यह मार्च मतदाता सूची के एसआईआर में अनियमितताओं को लेकर याचिका सौंपने के लिए निकाला गया था।

पत्रकार का आरोप है कि राहुल गांधी ने अचानक उनका हाथ पकड़ा और जोर से आगे की ओर खींचा। इसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें धक्का दिया, जिससे वह सुप्रीम कोर्ट की सीढ़ियों पर मुंह के बल गिर गईं और उनका पेट जमीन से टकराया।

दुर्व्यवहार और चोट पहुंचाने की धाराओं में कार्रवाई की मांग

पाराशर ने नई दिल्ली जिले के पुलिस उपायुक्त को दी शिकायत में दुर्व्यवहार, धमकी देने, धक्का देने और बल प्रयोग करने का आरोप लगाया है।

उन्होंने महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने के इरादे से हमला करने, जानबूझकर चोट पहुंचाने और लापरवाही से किसी की जान या सुरक्षा खतरे में डालने से संबंधित धाराओं में मामला दर्ज करने की मांग की है।

यह भी पढ़ें- 'कैसा लगता है', जेल से रिहाई के बाद अभिजीत दीपके ने पोस्ट की शाहरुख खान की तस्वीर

यह भी पढ़ें- '24 घंटे बिना फोन-वाईफाई के रहना...', जमानत मिलते ही अभिजीत दीपके ने शेयर किया मीम