विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पूर्वी दिल्ली के प्रीत विहार में ओवरेटके को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, घटना का वीडियो वायरल

Published: Mon, 06 Jul 2026 10:45 PM (IST)

पूर्वी दिल्ली के प्रीत विहार में ओवरटेक को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों के बीच सड़क पर मारपीट हुई, ...और पढ़ें

पूर्वी दिल्ली के प्रीत विहार में ओवरटेक को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों के बीच सड़क पर मारपीट हुई।

पूर्वी दिल्ली के प्रीत विहार में ओवरटेक को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों के बीच सड़क पर मारपीट हुई।

HighLights

  1. प्रीत विहार में ओवरटेक को लेकर दो पक्षों में मारपीट।

  2. बीच सड़क पर हुई मारपीट का वीडियो हुआ वायरल।

  3. पुलिस ने दोनों पक्षों पर शांति भंग का मामला दर्ज किया।

जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। प्रीत विहार में रविवार शाम रोडरेज का मामला सामने आया, जिसमें दो पक्षों में बीच सड़क पर जमकर मारपीट हुई। घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। पुलिस जांच की बात कह रही है।

पुलिस के अनुसार रविवार रात दो युवक अपने-अपने वाहनों से गीता कॉलोनी की ओर जा रहे थे। इस दौरान ओवरटेक करने के दौरान दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई। मामूली विवाद देखते ही देखते इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों ने सड़क पर ही एक-दूसरे पर लात-घूंसे बरसाने शुरू कर दिए।

लोगों ने पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल खड़े किए

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विवाद के दौरान मौके पर पुलिस भी पहुंची, लेकिन कुछ समय तक दोनों पक्षों के बीच झगड़ा जारी रहा। इसी दौरान वहां मौजूद लोगों ने घटना का वीडियो बना लिया, जो बाद में इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो गया। वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल खड़े किए हैं।

दोनों पक्षों के खिलाफ शांति भंग करने की धाराओं में मामला दर्ज

कई लोगों ने टिप्पणी करते हुए कहा कि पुलिस को तुरंत हस्तक्षेप कर झगड़ा शांत कराना चाहिए था। हालांकि पुलिस का कहना है कि सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंच गई थी और स्थिति को जल्द ही नियंत्रित कर लिया गया। पुलिस ने इस मामले में दोनों पक्षों के खिलाफ शांति भंग करने की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और कानून के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- दिल्ली दवा घोटाला मामला: ₹650 करोड़ के भ्रष्टाचार के खिलाफ AAP का लोकनायक अस्पताल पर हल्लाबोल