विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली में अब DDA बनाएगा PG और हॉस्टल, सत्य निकेतन हादसे के बाद उठाया कदम; जमीन की तलाश शुरू 

Published: Thu, 10 Sep 2026 08:28 AM (IST)

सत्य निकेतन हादसे के बाद असुरक्षित पीजी में रह रहे छात्रों की सुरक्षा पर चिंता व्यक्त की गई है। दिल्ली ...और पढ़ें

दिल्ली छात्रों के लिए डीडीए बनाएगा पीजी और हॉस्टल। फोटो: एआई जनरेटेड

दिल्ली छात्रों के लिए डीडीए बनाएगा पीजी और हॉस्टल। फोटो: एआई जनरेटेड

HighLights

  1. उपराज्यपाल ने डीडीए अधिकारियों के साथ छात्रों की सुरक्षा पर चर्चा की

  2. डीडीए को सुरक्षित व किफायती पीजी बनाने के लिए भूमि खोजने को कहा

  3. नए मास्टर प्लान के तहत छात्रावास सुविधा पर काम शुरू करने का निर्देश

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। सत्य निकेतन हादसे के बाद असुरक्षित भवनों में चल रहे पीजी में रहने वाले छात्रों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।

छात्रों को सुरक्षित आवास उपलब्ध कराने की चुनौती के बीच दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने डीडीए को पीजी तैयार करने के लिए उपयुक्त भूमि तलाशने और एक्शन प्लान तैयार करने का निर्देश दिया है।

डीडीए अधिकारियों के साथ हुई बैठक

उपराज्यपाल ने बुधवार को दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) के उपाध्यक्ष सरवन कुमार और अन्य अधिकारियों के साथ लोक निवास में बैठक की। इसमें छात्रों के लिए सुरक्षित आवास और पीजी की वैकल्पिक व्यवस्था को लेकर चर्चा हुई।

उपराज्यपाल ने एक्स पर बैठक की जानकारी साझा करते हुए कहा कि छात्रों को सुरक्षित, गरिमापूर्ण और उचित दर पर आवासीय सुविधा उपलब्ध कराने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

पीजी के लिए उपयुक्त भूमि तलाशेगा डीडीए

बैठक में डीडीए को पीजी तैयार करने के लिए उचित भूमि की पहचान करने को कहा गया। इसके साथ ही अधिकारियों को इस संबंध में एक एक्शन प्लान तैयार करने का निर्देश दिया गया है।

इस योजना पर विश्वविद्यालय के अधिकारियों को साथ लेकर अमल किया जाएगा, ताकि छात्रों के लिए वैकल्पिक आवास की व्यवस्था की जा सके।

नए मास्टर प्लान में हॉस्टल पर जोर

उपराज्यपाल ने शहर में छात्रावास की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए नए मास्टर प्लान के तहत काम शुरू करने का भी निर्देश दिया है। सत्य निकेतन हादसे के बाद असुरक्षित पीजी में रहने वाले छात्रों की सुरक्षा को लेकर उठे सवालों के बीच इसे महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें- PG छात्रों की सुरक्षा के लिए LG का एक्शन प्लान, दिल्ली पुलिस करेगी सीधा संवाद; 20 सितंबर तक मांगी रिपोर्ट