कारगर साबित हुई पीएम स्वनिधि योजना, दिल्ली के 1.95 लाख स्ट्रीट वेंडर्स को मिला 367 करोड़ रुपये का ऋण
दिल्ली में पीएम स्वनिधि योजना रेहड़ी-पटरी वालों के लिए बेहद सफल साबित हुई है। इस योजना के तहत 1.95 लाख ...और पढ़ें

कारगर साबित हुई पीएम स्वनिधि योजना। (AI Generated Image)
HighLights
1.95 लाख रेहड़ी-पटरी वालों को मिला 367 करोड़ का ऋण।
सूदखोरों के चंगुल से मिली मुक्ति, बने आत्मनिर्भर।
उपराज्यपाल ने की योजना की समीक्षा, बताया सशक्तिकरण का माध्यम।
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली के रेहड़ी पटरी वालों के लिए पीएम स्वनिधि ( प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि) योजना काफी लाभदायक साबित हो रही है। यही वजह है कि अपनी छोटी-छोटी जरुरतों के लिए उन्हें अब सूदखोरों के चंगुल में फंसना नहीं पड़ रहा है।
योजना के तहत दिल्ली के करीब दो लाख रेहड़ी पटरी वालों को सरकार ने जरुरत पड़ने पर अब तक 367 करोड़ का ऋण वितरित उनके स्वयं के खाते में किया है। जिससे न तो उन्हें किसी को अपनी संपत्ति व आभूषण गिरवी रखने पड़ रहे हैं न ही सूदखोरी में फंसना पड़ रहा है।
उपराज्यपाल टीएस संधू ने योजना के छह वर्ष पूरे होने पर इसकी समीक्षा की। इस दौरान एमसीडी अधिकारियों ने बताया कि जून 2020 में योजना को पीएम मोदी द्वारा शुरू किया गया था। जिसका उद्देशय कोरोना काल में अपना व्यवसाय आगे बढ़ाने के लिए लोगों को बिना ब्याज और गारंटी के सरकारी बैंकों से 10, 20, 50 हजार का ऋण देना था।
4.33 लाख आवेदन मिले, 2.69 लाख को मिली स्वीकृति
निगम के अनुसार 4.33 लाख से अधिक ऋण आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनमें से 2.69 लाख से ज्यादा आवेदनों को बैंकों ने स्वीकृति दी है। योजना से दिल्ली के 1.95 लाख से अधिक रेहड़ी, ठेला और पटरी विक्रेता सीधे लाभान्वित हुए हैं।अ धिकारियों ने उपराज्यपाल को बताया कि योजना के तहत अब तक 367.06 करोड़ रुपये के ऋण सीधे लाभार्थियों के खातों में हस्तांतरित किए जा चुके हैं। साथ ही 1.40 लाख से अधिक लाभार्थी अपना ऋण पूरी तरह चुका चुके हैं।
उपराज्यपाल ने कहा कि पीएम स्वनिधि केवल ऋण उपलब्ध कराने वाली योजना नहीं है, बल्कि यह लाखों छोटे कारोबारियों के आर्थिक सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता का प्रभावी माध्यम है।
यह भी पढ़ें- पीएम स्वनिधि योजना: रेहड़ी-पटरी वालों को डिजिटल भुगतान पर मिलेगा 1200 रुपये तक का कैशबैक
यह भी पढ़ें- पीएम स्वनिधि योजना: सड़क विक्रेताओं के जीवन में आया बड़ा बदलाव, प्रधानमंत्री मोदी ने की सराहना
