विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के श्री विनायक मंदिर में की पूजा-अर्चना, सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे

Published: Wed, 07 Oct 2026 08:56 AM (IST)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के श्री विनायक मंदिर में पूजा-अर्चना की, जो उनके सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे ...और पढ़ें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली के सरोजनी नगर स्थित विनायक मंदिर में पूजा-अर्चना कर राष्ट्र की निरंतर प्रगति, सुख-समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रार्थना की। सौ. सोशल मीडिया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली के सरोजनी नगर स्थित विनायक मंदिर में पूजा-अर्चना कर राष्ट्र की निरंतर प्रगति, सुख-समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रार्थना की। सौ. सोशल मीडिया

HighLights

  1. प्रधानमंत्री मोदी ने दिल्ली के श्री विनायक मंदिर में पूजा की।

  2. उनके सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे हुए।

  3. 2001 में गुजरात के मुख्यमंत्री बने थे मोदी।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को दिल्ली स्थित श्री विनायक मंदिर (सरोजिनी नगर) में भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की। यह उनके सार्वजनिक जीवन (सरकार के मुखिया के रूप में) के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर हुआ।

7 अक्टूबर, 2001 को नरेंद्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री बने थे। तब से लेकर आज तक वे लगातार सत्ता में रहे हैं- पहले गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में और 2014 से प्रधानमंत्री के रूप में। आज ठीक 25 वर्ष पूरे हो गए हैं।

pm-narendra-modi

 

मंदिर में प्रधानमंत्री ने भगवान श्री गणेश के दर्शन किए, पूजा-अर्चना की और प्रसाद ग्रहण किया। उन्होंने मंदिर परिसर में विभिन्न स्थलों पर प्रार्थना की। इस अवसर पर उन्होंने देशभर के लोगों की सुख-समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की।

pm-narendra-modi1

प्रधानमंत्री ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, 'आज नई दिल्ली के श्री विनायक मंदिर में पूजा-अर्चना की। भगवान श्री गणेश से देशभर के अपने परिवारजनों की सुख-समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। विघ्नहर्ता की कृपा से सबका कल्याण हो और देश निरंतर प्रगति के मार्ग पर आगे बढ़ता रहे।'

इस मौके पर देशभर में भाजपा और एनडीए सहयोगी दलों द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। दिल्ली में इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में 'सेवा ज्योति' कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।

यह भी पढ़ें- दिल्ली में BJP का 'सेवा ज्योति' कार्यक्रम, ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी- दोपहर 1 बजे तक इन रास्तों से रहें दूर