विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पहली बार दिल्ली के LG हाउस पहुंचेंगे PM मोदी, प्रकाश पर्व पर विशेष शबद कीर्तन में लेंगे हिस्सा; क्‍यों खास यह दौरा?

Published: Mon, 23 Nov 2026 07:59 AM (GMT+05:30)

गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहली बार दिल्ली के एलजी हाउस में विशेष शबद कीर्तन कार्यक्रम में शामिल होंगे। उपराज्यपाल सरदार तरनजीत सिंह संधू इस ऐतिहासिक आयोजन की मेजबानी करेंगे, जो सिख परंपरा और गुरबाणी को समर्पित होगा।

यह पहला मौका होगा, जब प्रधानमंत्री दिल्ली के एलजी हाउस पहुंचेंगे।

यह पहला मौका होगा, जब प्रधानमंत्री दिल्ली के एलजी हाउस पहुंचेंगे।

HighLights

  1. पीएम मोदी पहली बार दिल्ली के एलजी हाउस पहुंचेंगे।

  2. गुरु नानक प्रकाश पर्व पर विशेष शबद कीर्तन कार्यक्रम।

  3. उपराज्यपाल सरदार तरनजीत सिंह संधू करेंगे कार्यक्रम की मेजबानी।

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व के अवसर पर इस बार दिल्ली के लोक निवास (एलजी हाउस) में विशेष शबद कीर्तन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी शामिल होंगे। यह पहला मौका होगा, जब प्रधानमंत्री दिल्ली के एलजी हाउस पहुंचेंगे।

एलजी सरदार तरनजीत सिंह संधू इस कार्यक्रम की मेजबानी करेंगे। सोमवार शाम चार से सात बजे तक आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम के लिए प्रधानमंत्री के आगमन को देखते हुए दिल्ली सरकार का गृह विभाग और संबंधित एजेंसियां तैयारियाें कां अंतिम रूप देने में लगी हैं।

राजनीतिक और प्रशासनिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण

गुरु नानक देव का प्रकाश पर्व मंगलवार को मनाया जाएगा। इससे एक दिन पहले लोकनिवास में होने वाला यह आयोजन सिख परंपरा और गुरबाणी को समर्पित होगा। कार्यक्रम में शबद कीर्तन के जरिए गुरु नानक देव की शिक्षाओं और उनके संदेश को याद किया जाएगा। प्रधानमंत्री की मौजूदगी के कारण यह आयोजन राजनीतिक और प्रशासनिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण होगा। दिल्ली के उपराज्यपाल के आधिकारिक आवास पर प्रधानमंत्री का यह पहला दौरा होगा।

लोकनिवास में धार्मिक आयोजन की विशेष पहल

एलजी सरदार तरनजीत सिंह संधू के कार्यभार संभालने के बाद लोक निवास में आयोजित यह गुरुपर्व कार्यक्रम विशेष महत्व रखता है। संधू ने 11 मार्च 2026 को दिल्ली के 23वें उपराज्यपाल के रूप में शपथ ली थी। लोकनिवास में इस आयोजन के जरिए गुरबाणी, शबद कीर्तन और गुरु नानक देव के संदेश को केंद्र में रखा गया है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।