BRICS summit 2026 के डिनर में दिखी भारत की पाक विरासत, विदेशी मेहमानों के लिए परोसा गया 100% शाकाहारी मेन्यू
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान दिल्ली के भारत मंडपम में विदेशी मेहमानों के लिए 100% शाकाहारी ...और पढ़ें

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान दिल्ली के भारत मंडपम में विदेशी मेहमानों के लिए गाला डिनर की मेजबानी की गई। एआई इमेज
HighLights
प्रधानमंत्री मोदी ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान शाकाहारी गाला डिनर दिया।
भारत मंडपम में भारतीय पाक कला और क्षेत्रीय स्वाद का संगम दिखा।
खांडवी मिले-फ्यूईल और खुंब गलौटी जैसे विशेष व्यंजन परोसे गए।
डिजटल डेस्क, नई दिल्ली। ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के भारत मंडपम में विदेशी मेहमानों के लिए गाला डिनर की मेजबानी की। इस खास मौके पर परोसा गया पूरा मेन्यू 100 प्रतिशत शाकाहारी रखा गया, जिसमें भारत की समृद्ध पारंपरिक पाक कला और क्षेत्रीय स्वादों का बेहतरीन संगम देखने को मिला। मीठे में पुरानी दिल्ली के प्रसिद्ध स्वादिष्ट मिठाइयों के साथ डिनर का समापन किया गया।
स्वादिष्ट स्टार्टर्स
डिनर की शुरुआत पारंपरिक भारतीय स्वादों के आधुनिक रूप के साथ हुई। स्टार्टर्स में निम्नलिखित व्यंजन परोसे गए...
- खांडवी मिले-फ्यूईल: सरसों, नारियल और करी पत्ते से तड़का लगा स्टीम्ड बेसन रोल, जिसे केसर आम, माइक्रो-ग्रीन्स और योगर्ट ड्रेसिंग के साथ तैयार किया गया।
- खुंब गलौटी: पुदीने की मोतियों के साथ पैन-ग्रिल्ड नरम मशरूम कबाब, जिसे पारंपरिक शीरमल ब्रेड पर परोसा गया।
BRICS Summit | Menu of the gala dinner hosted by Prime Minister Narendra Modi at Bharat Mandapam in Delhi pic.twitter.com/WSQnxIG0hZ
— ANI (@ANI) September 12, 2026
समृद्ध और विविधतापूर्ण मेन कोर्स
मुख्य भोजन में देश के विभिन्न हिस्सों के पारंपरिक व्यंजनों को शामिल किया गया...
- पनीर लबाबदार: टमाटर और मसालों की ग्रेवी में पकाए गए नरम पनीर के टुकड़े।
- गुच्ची मरमीक: केसर, किशमिश और ममरा बादाम के साथ पकाया गया हिमालयन मोरेल मशरूम और कोमल शतावरी।
- कैरट बीन पोरियाल: दक्षिण भारतीय मसालों और ताजे नारियल तेल में गाजर व बीन्स का मिश्रण।
- थक्काली बेल्ले सारू: ताजे टमाटर और करी पत्ते से बना तूर दाल का हल्का ब्रॉथ।
- मिलेट पुलाव व रायता: बासमती चावल, पर्ल मिलेट (बाजरा) और भारतीय मसालों से तैयार पुलाव के साथ बीटरूट रायता और असोर्टेड इंडियन ब्रेड्स।
खास डेजर्ट और समापन
मीठे में पुरानी दिल्ली के प्रसिद्ध स्वादों की झलक देखने को मिली....
- ओल्ड दिल्ली फ्रूट क्रीम विद जलेबी: मौसमी फल, हल्की व्हीप्ड क्रीम और कुरकुरी जलेबी का संयोजन।
- शहतूत फिरनी: धीमी आंच पर पकी दूध-चावल की फिरनी, जिसे मीठे शहतूत और सोने के वर्क (लीफ) से सजाया गया।
यह भी पढ़ें- BRICS Summit के चलते गाजियाबाद-दिल्ली के बीच 44 ट्रेनें प्रभावित, 13 रद और 13 का बदला रूट
