दिल्ली में जम्मू-कश्मीर के राजकुमार का ग्रैंड रिसेप्शन, PM मोदी ने दिया आशीर्वाद; रॉयल लुक में दिखा शाही जोड़ा
दिल्ली में जम्मू-कश्मीर के शाही जोड़े राजकुमार मार्तंड और रिया बादल का भव्य रिसेप्शन हुआ। इस समारोह में प्रधानमंत्री मोदी ने भी नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद दिया।

राजकुमार और रिया की शादी।
HighLights
जम्मू-कश्मीर के राजकुमार मार्तंड और रिया बादल का भव्य रिसेप्शन।
प्रधानमंत्री मोदी ने दिल्ली में शाही जोड़े को आशीर्वाद दिया।
शाही परिवार और राजनीतिक हस्तियों का मिलन सुर्खियों में।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली में 3 नवंबर को जम्मू-कश्मीर के शाही जोड़े का ग्रैंड रिसेप्शन हुआ। शाही परिवार की यह शादी हर ओर सुर्खियों का विषय बनी हुई है। हम बात कर रहे हैं जम्मू-कश्मीर के राज घराने के युवराज विक्रमादित्य सिंह और चित्रांगदा राजे के बेटे राजकुमार मार्तंड का विवाह रिया बादल से हुआ है।
दोनों के रिसेप्शन में पीएम मोदी भी आशीर्वाद देने आए थे। पीएम मोदी की मौजूदगी और राजसी व राजनीतिक परिवारों के मिलन वाली इस शादी और रिसेप्शन की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में शाही कपल का लुक और स्वैग देखते ही बनता है।
कौन हैं दुल्हनिया रिया बादल?
राजकुमार मार्तंड की दुल्हनिया रिया बादल पंजाब के पूर्व वित्त मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनप्रीत सिंह बादल की बेटी हैं।
-1793797135469.webp)
मनजिंदर सिरसा भी पहुंचे रिसेप्शन में।
-(1)-1793797201755.webp)
शादी के बाद राजकुमार और रिया।
-1793797228083.webp)
शादी के एक फंक्शन के लिए तैयार राजकुमार।
-1793797246553.webp)
पीएम मोदी ने वर-वधु को दिया आशीर्वाद।
-1793797266018.webp)
इस समारोह में भी प्रधानमंत्री अपने चिर-परिचित ड्रेस कुर्ता और चूड़ीदार व जैकेट में पहुंचे। उन्होंने वर-वधु को आशीर्वाद देने के साथ ही लोगों से भी मुलाकात की।
-1793797288482.webp)
रिया लाल लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। इस शाही कपल से लोगों की नजरें नहीं हट रही थीं।
-1793797318227.webp)
रिया ने दो दुपट्टों से अपने लुक को बेहद खास बनाया था। वहीं राजकुमार में हेवी और बारीक एंब्रॉयडरी हुई थी। वहीं राजकुमार की रेड और गोल्डन बंद गला शेरवानी भी काफी जंच रही थी।