Move to Jagran APP

प्रधानमंत्री ने संकट काल में सेवा कार्य की ली जानकारी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अलग-अलग राज्यों में कोरोना संकट के दौरान कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए कार्यों की जानकारी हासिल की। वीडियो कांफ्रेंसिग के जरिये वह राज्यों के नेताओं के साथ संवाद किया। दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने भी राजधानी में कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए सेवा कार्यों की जानकारी दी।

By JagranEdited By: Published: Sat, 04 Jul 2020 09:41 PM (IST)Updated: Sat, 04 Jul 2020 09:41 PM (IST)
प्रधानमंत्री ने संकट काल में सेवा कार्य की ली जानकारी
प्रधानमंत्री ने संकट काल में सेवा कार्य की ली जानकारी

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अलग-अलग राज्यों में कोरोना संकट के दौरान कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए कार्यो की जानकारी हासिल की। वीडियो कान्फ्रेंसिग के जरिये उन्होंने राज्यों के नेताओं के साथ संवाद किया। दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने भी राजधानी में कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए सेवा कार्यो की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सांसद, विधायक, पार्षद व पदाधिकारियों के साथ ही बूथ स्तर पर कार्यकर्ता सेवा कार्य में लगे रहे। सभी ने मिलकर राजधानी में एक करोड़ से ज्यादा भोजन के पैकेट और 31 लाख के करीब मोदी किट (राशन व अन्य जरूरी सामग्री), 10 लाख से ज्यादा फेस मास्क और दस लाख काढ़ा के पैकेट वितरित किए हैं। 1617 कार्यकर्ता अकेले रहने वाले बुजुर्गो और दिव्यांगों की सेवा में लगे हुए थे।

loksabha election banner

उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष भी भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ सेवा कार्य में जुटे रहे। उनके आवास से 90 दिनों तक रोजाना छह सौ भोजन के पैकेट वितरित किए गए। दिल्ली में फंसे हुए दूसरे राज्यों के लोगों को उनके घर पहुंचाने में भी हरसंभव मदद की गई। लॉकडाउन के दौरान चिल्ला गांव यमुना खादर में नाव से लोगों को भोजन व अन्य सामग्री पहुंचाई गई। सेवा बस्ती में रहने वाले बच्चों के लिए दूध उपलब्ध कराया गया है। दिल्ली में रह रहे पूर्वोत्तर के पांच हजार छात्रों को भी मोदी किट दिए गए हैं। दिल्ली पुलिस के साथ मिलकर महिलाओं के लिए सेनेटरी नैपकिन वितरण अभियान चलाया गया।

सोशल मीडिया का भी सेवा कार्य में भरपूर इस्तेमाल किया गया है। इसके जरिये हजारों प्रवासी कामगारों तक मदद पहुंचाई गई। राजनीतिक मतभेद से ऊपर उठकर काम किया गया है। कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी के ट्वीट पर भी जरूरतमंदों को उनके घर तक पहुंचाने का प्रबंध किया गया। महिला मोर्चा द्वारा 3 लाख 78 हजार कपड़े के मास्क बनाए गए। मंदिरों के पुजारियों की भी मदद की गई। उन्होंने कहा कि गांवों की गौशालाओं में एक हजार टन से ज्यादा चारा पहुंचाया गया है।

इस मौके पर केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन, नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी, दिल्ली भाजपा पूर्व अध्यक्ष व सांसद मनोज तिवारी, सांसद मीनाक्षी लेखी, रमेश बिधूड़ी, प्रवेश साहिब सिंह वर्मा, हंसराज हंस, गौतम गंभीर, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विजय गोयल व सतीश उपाध्याय, राष्ट्रीय मंत्री आरपी सिंह, राष्ट्रीय मंत्री महेश गिरी, मिजोरम के प्रभारी पवन शर्मा, विधायक विजेंद्र गुप्ता, प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धार्थन, प्रदेश महामंत्री कुलजीत सिंह चहल, राजेश भाटिया आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.