विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

PM Awas Yojana में घर चाहिए? जानें पात्रता, दस्तावेज और ऑनलाइन आवेदन का पूरा तरीका स्टेप बाई स्टेप

Published: Mon, 24 Aug 2026 01:24 PM (IST)

PM Awas Yojana Eligibility: प्रधानमंत्री आवास योजना का उद्देश्य बेघर और कच्चे मकानों में रहने वालों को पक्का घर देना ...और पढ़ें

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) सका उद्देश्य देश के बेघर और कच्चे मकानों में रहने वाले नागरिकों को पक्का मकान उपलब्ध कराना है।

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) सका उद्देश्य देश के बेघर और कच्चे मकानों में रहने वाले नागरिकों को पक्का मकान उपलब्ध कराना है।

HighLights

  1. PMAY का लक्ष्य बेघर और कच्चे घरों को पक्का बनाना।

  2. आवेदन के लिए आधार, बैंक खाता, आय प्रमाण पत्र आवश्यक।

  3. ऑनलाइन पोर्टल या जन सेवा केंद्र से करें आवेदन।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) केंद्र सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना है। इसका उद्देश्य देश के बेघर और कच्चे मकानों में रहने वाले नागरिकों को पक्का मकान उपलब्ध कराना है।

इस योजना के तहत शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के कम आय वाले परिवारों, आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों (EWS) और मध्यम आय समूहों (MIG) को नया मकान बनाने या पुराना सुधारने के लिए वित्तीय सहायता और होम लोन की ब्याज दर पर सब्सिडी प्रदान की जाती है।

आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज और पात्रता

योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदक का भारत का नागरिक होना और देश में किसी भी स्थान पर उसके या उसके परिवार के नाम पर कोई पक्का मकान न होना अनिवार्य है। साथ ही, आवेदन प्रक्रिया शुरू करने से पहले कुछ मुख्य दस्तावेज तैयार रखने होते हैं। जो निम्न प्रकार के हैं...

  • आवेदक का आधार कार्ड
  • बैंक खाते का विवरण (पासबुक)
  • आय प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आधार और बैंक खाते में दर्ज मोबाइल नंबर

ऑनलाइन माध्यम से आवेदन करने की प्रक्रिया

शहरी क्षेत्र के लाभार्थी योजना के आधिकारिक पोर्टल (pmaymis.gov.in) पर जाकर आसानी से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पोर्टल के मुख्य पृष्ठ पर 'Citizen Assessment' विकल्प को चुनकर 'Apply Online' पर क्लिक करें।

इसके बाद अपनी श्रेणी दर्ज करने के बाद आधार नंबर और नाम सत्यापित करना होता है। प्रक्रिया पूरी होने पर एक आवेदन पत्र खुलता है।

इसमें निजी जानकारी, आय और बैंक विवरण भरकर सबमिट करना होता है। प्रक्रिया समाप्त होने पर एक आवेदन क्रमांक मिलता है, जिससे स्थिति ट्रैक की जा सकती है।

ऑफलाइन आवेदन और ग्रामीण लाभार्थियों के लिए विकल्प

यदि आप ऑनलाइन फॉर्म भरने में असमर्थ हैं तो अपने नजदीकी जन सेवा केंद्र (CSC) पर जाकर मामूली शुल्क देकर आवेदन फॉर्म भरवा सकते हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोग अपने ग्राम पंचायत सचिव, मुखिया या स्थानीय पंचायत कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।

इसके अलावा, योजना से जुड़ी किसी भी समस्या या जानकारी के लिए टोल-फ्री नंबर पर संपर्क किया जा सकता है या संबंधित नगर निगम या जिला कार्यालय से सहायता ली जा सकती है।

PMAY-U 2.0) के तहत घर का आवेदन कैसे करें?

  • आधिकारिक पोर्टल पर जाएं

सबसे पहले प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) की आधिकारिक वेबसाइट pmay-urban.gov.in या pmaymis.gov.in पर जाएं।

  • Citizen Assessment विकल्प चुनें

- वेबसाइट के होमपेज पर दिए गए 'Citizen Assessment' टैब पर क्लिक करें।

- अपनी उपयुक्त श्रेणी का चयन करें

- अपनी आवश्यकता के अनुसार सही विकल्प चुनें

  • बीएलसी (Beneficiary Led Construction)

यदि आपकी स्वयं की जमीन है और नया घर बनाना चाहते हैं।

  • एएचपी (Affordable Housing in Partnership)

यदि डेवलपर/सरकारी एजेंसी के माध्यम से फ्लैट खरीद रहे हैं।

  • आईएसएस (Interest Subsidy Scheme)

यदि आप होम लोन पर ब्याज सब्सिडी का लाभ लेना चाहते हैं।

आधार विवरण और ओटीपी सत्यापन

अपना 12 अंकों का आधार कार्ड नंबर और नाम दर्ज करें। आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर आए OTP को डालकर वेरिफिकेशन की प्रक्रिया पूरी करें।

आवेदन फॉर्म भरें

सत्यापन के बाद आवेदन पत्र (Application Form) खुल जाएगा। इसमें निम्नलिखित विवरण सही-सही भरें...

  • व्यक्तिगत जानकारी: आवेदक का नाम, पिता/पति का नाम, वर्तमान और स्थायी पता।
  • परिवार का विवरण: परिवार के सदस्यों की संख्या और महिला सह-स्वामित्व (यदि लागू हो) का विवरण।
  • आर्थिक विवरण: वार्षिक पारिवारिक आय और वर्तमान मकान की स्थिति (कच्चा/किराए का)।
  • बैंक खाता विवरण: बैंक का नाम, शाखा, IFSC कोड और खाता संख्या (ताकि सहायता राशि या सब्सिडी सीधे खाते में आ सके)।

दस्तावेज अपलोड करें

मांगे गए आवश्यक दस्तावेज (जैसे- आधार कार्ड, आय प्रमाण पत्र, जमीन के कागजात या बैंक स्टेटमेंट) स्कैन करके निर्दिष्ट फॉर्मेट में अपलोड करें।

फॉर्म सबमिट करें और Application ID सुरक्षित रखें

कैप्चा कोड (Captcha Code) दर्ज करके 'Save' या 'Submit' बटन पर क्लिक करें। सबमिट होते ही स्क्रीन पर एक Assessment ID / Application ID दिखाई देगी। इसका प्रिंटआउट ले लें या आईडी नोट करके रख लें, जिससे भविष्य में आवेदन की स्थिति (Status) ट्रैक की जा सके।

यह भी पढ़ें- नारनौल में प्रधानमंत्री आवास योजना के 2400 घर अधूरे, किस्त के इंतजार में मुंह ताक रहीं अधूरी दीवारें

यह भी पढ़ें- दो बार लिया प्रधानमंत्री आवास का लाभ, प्रतापगढ़ में 20 लाभार्थी जांच में फंसे, होगी रिकवरी