Move to Jagran APP

बेहतर कल के लिए जरूरी है पौधरोपण

दैनिक जागरण के महत्वकांशी अभियान पौधे लगाएं, वृक्ष बचाएं के तहत यमुनापार में दो जगह यमुना स्पो‌र्ट्स कॉम्पलेक्स व सूरजमल विहार सी ब्लॉक में पौधे लगाए गए। लोगों ने सिर्फ पौधे नहीं लगाए, साथ ही शपथ ली कि वह पौधों की रक्षा भी करेंगे। देखरेख के अभाव में पौधों को बेजान नहीं होने देंगे। कार्यक्रम के माध्यम से समाज को संदेश दिया गया कि आने वाले कल को बचाना है तो आज जागना होगा और पर्यावरण को स्वच्छ बनाना होगा।

By JagranEdited By: Published: Sun, 22 Jul 2018 09:48 PM (IST)Updated: Sun, 22 Jul 2018 09:48 PM (IST)
बेहतर कल के लिए जरूरी है पौधरोपण

जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली : दैनिक जागरण के अभियान पौधे लगाएं, वृक्ष बचाएं के तहत यमुना स्पो‌र्ट्स कॉम्पलेक्स और सूरजमल विहार सी ब्लॉक में पौधे लगाए गए। इस दौरान लोगों ने पौधों की रक्षा की भी शपथ ली। इन कार्यक्रमों के माध्यम से समाज को संदेश दिया गया कि आने वाले कल को बचाना है तो पर्यावरण को स्वच्छ बनाना होगा।

loksabha election banner

यमुना स्पो‌र्ट्स कॉम्पलेक्स के बाहर आनंद विहार की पार्षद गुंजन गुप्ता ने आम लोगों के साथ मिलकर 100 पौधे लगाए। उन्होंने कहा कि मनुष्य तभी जीवित रह सकता है, जब पेड़ पौधे जीवित हों। इसलिए पर्यावरण के प्रति हर एक देशवासी को गंभीर होना होगा। भाजपा ने देशभर में 100 करोड़ पौधे लगाने का संकल्प लिया है और इसे पूरा करने में नेता-कार्यकर्ता जमकर मेहनत कर रहे हैं। यह मेहनत बहुत जल्द रंग लाएगी। उन्होंने जागरण के अभियान की सराहना करते हुए कहा कि अखबार लोगों की समस्याओं को सरकार व प्रशासन तक पहुंचाने के साथ ही पर्यावरण के प्रति अपने दायित्व को ईमानदारी से निभा रहा है। इस मौके पर रामनाथ गर्ग, एमके मल्होत्रा, रमेश शर्मा पिल्लू, विनोद, शशि शर्मा सहित कई महिलाएं मौजूद रही।

---

डॉ. भटनागर ने लगाए पौधे, देखरेख की जिम्मेदारी भी ली

राष्ट्रपति अवार्ड से सम्मानित डॉ. पंकज भटनागर ने सूरजमल विहार सी ब्लॉक में मास्टर सोमनाथ मार्ग से साईं मंदिर तक पार्षद गुंजन गुप्ता के साथ 130 पौधे लगाए। साथ ही उन पौधों को गोद लेकर देखरेख की जिम्मेदारी ली। गुंजन गुप्ता ने डॉ. भटनागर के इस साहस को सलाम किया। उन्होंने कहा कि लोगों को इनसे सीखना चाहिए कि पर्यावरण के प्रति समर्पण क्या होता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.