बंद रहे पेट्रोल पंप, परेशान होते रहे लोग
दिल्ली सरकार की ओर से पेट्रो पदार्थों में वैट शुल्क में कटौती न करने के विरोध में सोमवार को पेट्रोल पंप बंद रहने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। जिन लोगों को हड़ताल के बारे में जानकारी थी, उन्होंने रविवार को ही वाहनों की टंकी फुल करा ली थी, लेकिन जिन्हें इसकी जानकारी नहीं थी वे पूरे दिन परेशान रहे। कई जगहों पर तो लोग वाहन को धक्का देते भी नजर आए। हालांकि, लोगों का कहना था कि पेट्रोल व डीजल की बढ़ रही कीमतों पर रोक लगना जरूरी है। अगर दिल्ली सरकार वैट शुल्क में कटौती करती है तो इसका सीधा लाभ जनता को मिलेगा।
फोटो संख्या 22 यूटीएम 5,6
जागरण संवाददाता, पश्चिमी दिल्ली : दिल्ली सरकार की ओर से पेट्रो पदार्थों में वैट शुल्क में कटौती न करने के विरोध में सोमवार को पेट्रोल पंप बंद रहने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। जिन लोगों को हड़ताल के बारे में जानकारी थी, उन्होंने रविवार को ही वाहनों की टंकी फुल करा ली थी। लेकिन, जिन्हें इसकी जानकारी नहीं थी वे पूरे दिन परेशान रहे। कई जगहों पर तो लोग वाहन को धक्का देते भी नजर आए। हालांकि, लोगों का कहना था कि पेट्रोल व डीजल की बढ़ रही कीमतों पर रोक लगना जरूरी है।
इलाके में द्वारका, जनकपुरी, तिलक नगर, नजफगढ़, राजौरी गार्डन सहित अन्य इलाकों में सुबह से ही पेट्रोल पंप के बाहर हड़ताल का पोस्टर लगा दिया गया। अधिकांश जगहों पर पेट्रोल पंप के प्रवेश द्वार पर रस्सी बांध दी गई थी, जिससे कि लोग परिसर में प्रवेश नहीं कर सकें। द्वारका सेक्टर- एक स्थित पेट्रोल पंप पर आए रचित ने बताया कि रविवार को ही बाइक में पेट्रोल कम बचा था। सोचा ऑफिस जाते समय पेट्रोल ले लूंगा, लेकिन पता चला कि आज हड़ताल है। ऐसे में अब अन्य साधन से ही ऑफिस जाना पड़ेगा। तिलक नगर में कार में पेट्रोल डलवाने के लिए आए सूरज ने बताया कि इसकी जानकारी लोगों को पहले मिलनी चाहिए। इलाके के सभी पेट्रोल पंप बंद हैं। ऐसे में हर जगह लोगों को परेशानी हो रही है। उन्होंने कहा कि मैं तो खुद राजौरी गार्डन से पेट्रोल पंप का चक्कर लगाते आ रहा हूं। इसमें तो कई बार एंबुलेंस भी फंस सकती है।
बॉक्स
पेट्रोल व डीजल के दाम बढ़ने से महंगाई भी बढ़ गई है। ऐसे में दिल्ली सरकार को जहां तक हो सके जनता को राहत देनी चाहिए। पेट्रोल पंप के बंद होने से काफी परेशानी हुई है। आज तो ऑटो भी नहीं मिल रहा था। सरकार व पेट्रोल पंप मालिकों को बैठकर इस मसले को सुलझाना चाहिए, जिससे कि लोगों का भला हो सके।
दर्पण ¨सह, पालम हड़ताल की सूचना पहले मिल गई थी। इस कारण मुझे ज्यादा दिक्कत नहीं हुई है, लेकिन पेट्रोल पंप के बाहर काफी संख्या में लोग अपने वाहनों के साथ दिखाई दिए हैं। इसका सबसे ज्यादा असर मध्यम आय वर्ग वाले लोगों पर हुआ है। कई लोग ऐसे होते हैं जो हर दिन अपनी बाइक में पेट्रोल डलवाते हैं। इस दिशा में ध्यान देने की जरूरत है।
हर्ष शुक्ला, विकासपुरी