विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली के पांडव नगर में घर में चोरी करने वाला शातिर गिरफ्तार, लाखों के सोने के जेवरात बरामद

Published: Mon, 13 Apr 2026 11:19 AM (IST)

पांडव नगर पुलिस ने घर में चोरी करने वाले एक चोर को गिरफ्तार किया है। मयूर विहार फेज-2 में हुई ...और पढ़ें

पुलिस की गिरफ्त में आरोपित।

पुलिस की गिरफ्त में आरोपित।

HighLights

  1. पांडव नगर पुलिस ने घर में चोरी का मामला सुलझाया।

  2. उसी बिल्डिंग के बढ़ई सुहैब को चोरी के आरोप में पकड़ा।

  3. चोरी हुए सभी सोने के जेवरात पुलिस ने बरामद किए।

जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। पांडव नगर थाना पुलिस ने घर में चोरी करने वाले एक चोर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपित के कब्जे से चोरी किए गए सभी सोने के जेवरात भी बरामद कर लिए हैं।

मामला मयूर विहार फेज-2 इलाके का है, जहां एक घर से सोने के जेवर चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की, लेकिन शुरुआत में सीसीटीवी से कोई सुराग नहीं मिला।

इसके बाद पुलिस ने स्थानीय स्तर पर पूछताछ और खुफिया जानकारी के आधार पर जांच आगे बढ़ाई। जांच के दौरान पता चला कि घटना के समय परिवार कुछ देर के लिए घर से बाहर गया हुआ था।

पुलिस ने 22 वर्षीय सुहैब नाम के आरोपित को गिरफ्तार किया, जो उसी बिल्डिंग में कारपेंटर का काम करता था और नीचे स्टोर रूम में रहता था। पूछताछ में आरोपित ने चोरी की बात कबूल कर ली। उसकी निशानदेही पर सोने की अंगूठियां, चेन, गोल्ड बिस्किट, झुमके और लॉकेट समेत सभी जेवरात बरामद कर लिए गए हैं। फिलहाल पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें- दिल्ली पुलिस के साथ मुठभेड़ में भाऊ गैंग के दो बदमाश गिरफ्तार, दोनों के पैर में लगी गोली

यह भी पढ़ें- दिल्ली के त्रिलोकपुरी में वारदात, हमलावरों ने गर्दन पर चाकू से किए वार; जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा किशोर