विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली के त्रिलोकपुरी में वारदात, हमलावरों ने गर्दन पर चाकू से किए वार; जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा किशोर

Published: Mon, 13 Apr 2026 09:14 AM (IST)

पूर्वी दिल्ली के त्रिलोकपुरी में रविवार देर रात एक नाबालिग पर अज्ञात बदमाशों ने चाकू से जानलेवा हमला किया। किशोर ...और पढ़ें

दिल्ली में किशोर पर चाकू से वार किए। सांकेतिक तस्वीर

दिल्ली में किशोर पर चाकू से वार किए। सांकेतिक तस्वीर

HighLights

  1. त्रिलोकपुरी में नाबालिग पर चाकू से जानलेवा हमला।

  2. किशोर की गर्दन पर वार, हालत नाजुक बनी हुई।

  3. 48 घंटे में दूसरी घटना, पुलिस जांच में जुटी।

जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। पूर्वी दिल्ली के त्रिलोकपुरी इलाके में अज्ञात बदमाशों ने रविवार देर रात एक नाबालिग पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। थाना मयूर विहार क्षेत्र के ब्लॉक-31 में हुई इस वारदात में हमलावरों ने किशोर की गर्दन पर वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने घायल को तुरंत लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

लोगों में डर और आक्रोश

इसी इलाके में 48 घंटे के भीतर चाकूबाजी की यह दूसरी घटना है, जिससे स्थानीय लोगों में डर और आक्रोश बढ़ गया है। फिलहाल पुलिस हमलावरों की पहचान करने में जुटी है।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

उधर, प्रारंभिक जांच में घटना के पीछे आपसी रंजिश या अन्य कारणों की आशंका जताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें- दिल्ली में मेहंदी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग, बालकनी में खड़ी महिला को लगी गोली; हालत गंभीर