यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 14, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Delhi News: आइएएस राजशेखर की दिल्ली सरकार में तैनाती
Delhi News राजशेखर को 2015 में आम आदमी पार्टी की सरकार आने पर उन्हें उस समय के मंत्री बने आसिम ...और पढ़ें

नई दिल्ली [वीके शुक्ला]। दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) में तैनाती के बाद अब आइएएस वाई वी वी जे राजशेखर को दिल्ली सरकार के सतर्कता विभाग में विशेष सचिव बनाया गया है। उन्हें सेवाएं विभाग की विशेष सचिव की भी अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है।
गौरतलब है कि दिल्ली के उपराज्यपाल वी के सक्सेना के निर्देश पर सेवाएं विभाग की उप सचिव अंजू मंगला ने 13 सितंबर को इस बारे में आदेश जारी किए और बुधवार को राजशेखर ने दिल्ली सरकार में ज्वाइन कर लिया।
राजशेखर ने आंध्र विश्वविद्यालय से पढ़ाई की है। 1995 बैच के दानिक्स अधिकारी रहे और अब आइएएस हो गए हैं। इन्होंने शिक्षा विभाग के साथ-साथ एनडीएमसी मेंं भी अपनी सेवाएं दी हैं। एनडीएमसी में अपने कार्यकाल के दौरान राजशेखर ने अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की।
दिल्ली के सहायता प्राप्त स्कूलों के अधिकारी के तौर पर राजशेखर ने शिक्षकों की भर्ती डीएसएसएसबी के तहत की करने की सिफारिश की थी।
Disclaimer - शुरुआती सूचना के आधार पर बनी इस खबर में कुछ तथ्य सही नहीं थे। सही तथ्यों का पता चलने पर खबर में सुधार किया गया है।
