Delhi Wrestlers Protest Live: फोगाट बहनों को पुलिस ने छोड़ा, बजरंग पुनिया समेत 4 लोग अभी भी हिरासत में; राकेश टिकैत ने खाली किया यूपी गेट
महिला सम्मान महापंचायत के लिए नए संसद भवन की ओर मार्च कर रहे पहलवानों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पुलिस का कहना है कि उद्घाटन समारोह में किसी भी तरह का खलल नहीं पड़ने देंगे।
नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। Mahila Mahapanchayat LIVE UPDATES: दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरने पर बैठे पहलवानों ने महिला सम्मान महापंचायत के लिए नए संसद भवन की ओर मार्च कर रहे थे, तभी पुलिस ने सभी प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया है।
जंतर-मंतर पर लगभग 35 दिनों से धरने पर बैठे पहलवानों ने रविवार को नए संसद भवन के उद्घाटन के मौके पर महिला महापंचायत का एलान किया है, जिसके लिए पहलवानों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं।
पुलिस ने महिला महापंचायत को ध्यान में रखते हुए दिल्ली की सीमाओं पर सुरक्षा बढ़ा दी है, जिससे सड़कों पर जाम की समस्या पैदा हो गई है।
वहीं, खाप पंचायतों के आह्वान पर महिला महापंचायत में शामिल होने के लिए किसान दिल्ली की सीमाओं पर पहुंचने लगे हैं, जिन्हें पुलिस रोककर हिरासत में ले रही है।
विनेश फोगाट और संगीता फोगाट को पुलिस ने छोड़ा
कालकाजी थाने से विनेश फोगाट और संगीता फोगाट को पुलिस ने छोड़ दिया गया। वहीं बजरंग पुनिया समेत कुल 4 लोग अभी थाने के अंदर डिटेन किए गए हैं। फोगाट बहनों ने आरोप लगाया कि कालकाजी थाने में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने बिना अनुमति लिए अपने निजी मोबाइल फोन में उनकी वीडियो बनाई है।
स्वाति मालीवाल ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर को लिखा पत्र
दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्षा (DCW) स्वाति मालीवाल ने दिल्ली पुलिस को पत्र लिखकर भारतीय कुश्ती संघ (WFI) के अध्यक्ष को गिरफ्तारी की मांग की है। साथ ही रविवार को हिरासत में लिए गए पहलवानों को रिहा करने की मांग की है। इसके अलावा जिन्होंने पहलवानों को हिरासत में लिया है, उनपर कार्रवाई करने की मांग की है।
सुबह से हिरासत में ली गई महिला पहलवानों और समर्थकों को अब तक रिहा नहीं किया गया है। पुलिस कमिश्नर को पत्र लिख ये माँगें रखी हैं -
— Swati Maliwal (@SwatiJaiHind) May 28, 2023
1. बृज भूषण की तुरंत गिरफ़्तारी हो
2. सारे पहलवानों को तुरंत रिहा किया जाए #WrestlerProtest pic.twitter.com/NDpztiauLh
कालकाजी थाने लाई गईं फोगाट बहनें
जंतर मंतर से हिरासत में ली गईं फोगाट बहनों समेत छह लोगों को कालकाजी थाने लाया गया है, जहां उन्हें हिरासत में रखा गया है। थाने के बाहर पुलिस भी तैनात है।
प्रदर्शन कर रहे छात्रों को हिरासत में लिया गया
जंतर मंतर पर धरना दे रहे पहलवानों के समर्थन में जेएनयू गेट के बाहर प्रदर्शन कर रहे छात्रों व अन्य में से 61 को वसंत कुंज थाने और चार को वसंत विहार थाने में डीटेन किया गया है।
राकेश टिकैत को दिल्ली जाने से पुलिस ने रोका
बीकेयू नेता राकेश टिकैत के नेतृत्व में सैकड़ों किसानों को दिल्ली पुलिस ने गाजीपुर सीमा पर रोक दिया। वे नए संसद भवन के बाहर आंदोलनकारी पहलवानों द्वारा बुलाए गए विरोध प्रदर्शन में भाग लेने के लिए दिल्ली में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे थे।
भाजपा सरकार का अहंकार बढ़ गया है- प्रियंका गांधी
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने पहलवानों पर की गई पुलिस की कार्रवाई को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा, "खिलाड़ियों की छाती पर लगे मेडल हमारे देश की शान होते हैं। उन मेडलों से, खिलाड़ियों की मेहनत से देश का मान बढ़ता है। भाजपा सरकार का अहंकार इतना बढ़ गया है कि सरकार हमारी महिला खिलाड़ियों की आवाजों को निर्ममता के साथ बूटों तले रौंद रही है। ये एकदम गलत है। पूरा देश सरकार के अहंकार और इस अन्याय को देख रहा है।"
खिलाड़ियों की छाती पर लगे मेडल हमारे देश की शान होते हैं। उन मेडलों से, खिलाड़ियों की मेहनत से देश का मान बढ़ता है।
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) May 28, 2023
भाजपा सरकार का अहंकार इतना बढ़ गया है कि सरकार हमारी महिला खिलाड़ियों की आवाजों को निर्ममता के साथ बूटों तले रौंद रही है।
ये एकदम गलत है। पूरा देश सरकार के… pic.twitter.com/xjreCELXRN
प्रदर्शनकारियों ने किया कानून का उल्लंघन, दोबारा नहीं आने देंगे जंतर-मंतर: पुलिस
दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि पहलवानों के कानून का उल्लंघन किया है इसलिए उन्हें जबरन हटाना पड़ा।
अब इन्हें दोबारा जंतर-मंतर पर नहीं आने दिया जाएगा और अगर कोई यहां आने की कोशिश करेगा तो पुलिस उसपर कार्रवाई करेगी। शाम को हिरासत में लिए लोगों को सख्त हिदायत देकर छोड़ा जाएगा।
पुलिस ने खत्म किया पहलवानों का धरना, जंतर-मंतर से हटाए टेंट
मुख्यालय सूत्रों के मुताबिक सुबह करीब 11.30 बजे पहलवान जब बैरिकेड को कूद कर इधर उधर जाने लगे तब मुख्यालय से दिल्ली पुलिस को सारे पहलवानों को जंतर मंतर से तुरंत हटा देने के निर्देश मिले। जिसके बाद करीब 200 की संख्या में पहलवान और उनके समर्थकों को पुलिस ने बिना बल प्रयोग और लाठी चार्ज किए हिरासत में ले लिया। उन्हें अलग अलग जगहों पर रखा गया है जहां से शाम को छोड़ दिया जाएगा। जिस समय पहलवानों को हिरासत में लिया जा रहा था उस दौरान उनकी संख्या करीब 150 थी, बाद में 50 और आ गए। करीब एक घंटे के अंदर जंतर मंतर से पहलवानों को हटा दिया गया। पुलिस ने टेंट,गद्दा, कारपेट, कूलर आदि सारे सामान को एनडीएमसी के पास जमा करा दिया है।
पुलिस ने धरनास्थल से हटाए तंबू
पहलवानों सहित सभी प्रदर्शनकारियों हिरासत लेने के बाद धरनास्थल से पुलिस तंबू हटा रही है।
दिल्ली पुलिस को प्रदर्शन से निपटने में हासिल है महारत
दिल्ली पुलिस के विशेष आयुक्त कानून व्यवस्था दीपेंद्र पाठक का कहना है, दिल्ली देश की राजधानी होने के नाते यहां साल भर राजनीतिक कारणों की वजह धरना प्रदर्शन होते रहता है, जिससे इस तरह के माहौल से निपटने के लिए दिल्ली पुलिस को महारत हासिल है।
नई दिल्ली में तैनात की गई थीं पुलिस की 30 कंपनियां
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के करीब 3000 कर्मियों को दिल्ली में जगह-जगह तैनात किया था। नई दिल्ली में 30 कंपनियां पुलिस बल की तैनाती की गई थी, जिनमे छह कंपनी रैपिड एक्शन फोर्स की थी।
बदरपुर बॉर्डर पर सामान्य हुई स्थिति
प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेने के बाद बदरपुर बॉर्डर पर स्थिति सामान्य है।
इन जगहों पर भेजे हिरासत में लिए प्रदर्शनकारी
हिरासत में लिए गए पहलवानों और उनके समर्थकों को रखने के लिए फतेहपुर बेरी, नजफगढ़, कापस हेड़ा, न्यू पुलिस लाइन और शहादरा में इंतजाम किए गए हैं।
ग्रेटर नोएडा में किसानों ने निकाली ट्रैक्टर रैली
ग्रेटर नोएडा में मांगों को लेकर ट्रैक्टर रैली निकालते किसान।
हम शांतिपूर्ण मार्च कर रहे थे: साक्षी मलिक
पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने के बाद मीडिया से बात करते हुए महिला पहलवान साक्षी मलिक ने कहा- हम शांतिपूर्वक मार्च कर रहे थे, लेकिन उन्होंने हमें जबरदस्ती घसीटा और हिरासत में लिया।
VIDEO | “We were marching peacefully but they forcefully dragged and detained us,” says wrestler Sakshi Malik after being detained by police. pic.twitter.com/dUIsQQBaFO
— Press Trust of India (@PTI_News) May 28, 2023
महिला पुलिसकर्मी चोटिल
साक्षी मालिक को हिरासत में लेते वक्त पहलवान ने एक महिला पुलिसकर्मी के पेट मारी लात। बताया जा रहा है कि चोट लगने से महिला पुलिसकर्मी बेहोश हो गई। उन्हें उपचार के लिए नजदीक के अस्पताल ले जाया गया है।
पुलिस हिरासत में संगीता फोगट
पहलवान संगीता फोगट को पुलिस ने धरनास्थल जंतर-मंतर से हिरासत में लिया है।
VIDEO | Wrestler Sangeeta Phogat detained by police at Jantar Mantar. pic.twitter.com/ENQmK39KhN
— Press Trust of India (@PTI_News) May 28, 2023
पुलिस ने धरनास्थल से हटाए तंबू
सभी को हिरासत में लेकर पुलिस ने धरनास्थल से हटाए तंबू।
पुलिस ने खत्म कराया धरना
सभी को हिरासत में लेकर पुलिस ने खत्म कराया धरना।
मीडिया कर्मियों को भी हिरासत में ले रही पुलिस
धरनास्थल से प्रदर्शनकारियों के साथ-साथ मीडिया के लोगों को भी हिरासत में ले रही है पुलिस।
धरनास्थल पर मौजूद लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया
पुलिस ने जंतर-मंतर पर पहुंचकर, धरनास्थल पर मौजूद सभी लोगों को हिरासत में लिया है।
धरनासथल पहुंची पुलिस
धरनास्थल जंतर-मंतर पहुंचकर पुलिस खिलाड़ियों को हिरासत में ले रही है।
प्रदर्शनकारी और पुलिस के बीच हाथापाई
महिला सम्मान महापंचायत के लिए नए संसद भवन की ओर मार्च करते पहलवानों को हिरासत में ले लिया है।
इस बारे में जानकारी दे हुए बजरंग पुनिया ने कहा, हमने कोई बेरिकेड्स नहीं तोड़े। उन्होंने (पुलिस) साक्षी (मलिक) को पहले ही हिरासत में ले लिया है।"
VIDEO | "We did not break any barricades. They (police) have already detained Sakshi (Malik)," says wrestler Bajrang Punia amid scuffle between police and protesters at Jantar Mantar. pic.twitter.com/SqQDVvlqG0
— Press Trust of India (@PTI_News) May 28, 2023
जनपथ पर पहलवानों के समर्थन में नारेबाजी
महिला सम्मान महापंचायत में शामिल होने पहुंचे लोगों ने जनपथ मार्किट के सामने सरकार के खिलाफ की नारेबाजी।
प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेती पुलिस
नए संसद भवन की ओर जाते प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेती पुलिस।
#WATCH | Delhi: Security personnel stop & detain protesting wrestlers as they try to march towards the new Parliament from their site of protest at Jantar Mantar.
— ANI (@ANI) May 28, 2023
Wrestlers are trying to march towards the new Parliament as they want to hold a womens Maha Panchayat in front of… pic.twitter.com/3vfTNi0rXl
पुलिस ने बंद किए जंतर-मंतर जाने के रास्ते
पुलिस ने महिला सम्मान महापंचायत में शामिल होने वाले लोगों को रोकने के लिए जंतर-मंतर की ओर जाने वाले रास्ते बंद कर दिए।
बैरिकेड्स से कूद कर मार्च कर रहे थे प्रदर्शनकारी
जंतर-मंतर पर पुलिस बैरिकेडिंग से कूद कर नए संसद भवन की ओर मार्च कर रहे थे पहलवान।
VIDEO | Protesting wrestlers jump over the police barricading at Jantar Mantar to march towards new Parliament building. pic.twitter.com/X8v7GYi3fM
— Press Trust of India (@PTI_News) May 28, 2023
पुलिस ने हिरासत में लिए पहलवान
महिला सम्मान महापंचायत के नए संसद भवन की ओर मार्च कर रहे प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
Police detain protesters marching towards the new Parliament building for the Mahila Samman Mahapanchayat called by protesting wrestlers. pic.twitter.com/7cVjK6Wegb
— Press Trust of India (@PTI_News) May 28, 2023
यूपी गेट पहुंचे राकेश टिकैत
पहलवानों की महिला सम्मान महापंचायत में शामिल होने के लिए किसान नेता राकेश टिकैत यूपी गेट पहुंच गए हैं, जहां पुलिस कर्मियों से नोकझोंक हो रही है।
महिला महापंचायत के लिए कुछ देर में निकलेंगे पहलवान: साक्षी मलिक
साक्षी मलिक ने धरनास्थल से मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे जिन साथियों को पुलिस ने दिल्ली की सीमा पर रोककर हिरासत में ले लिया है। उन्हें छोड़ दें।
मैं उनसे शांतिपूर्ण तरीके से जंतर-मंतर की ओर बढ़ने का अनुरोध करती हूं। साथ ही उन्होंने कहा कि एक ओर नए संसद भवन का उद्घाटन हो रहा है तो दूसरी ओर आंदोलनकारियों को गिरफ्तार कर लोकतंत्र की हत्या हो रहा है।
VIDEO | "Those who have been stopped at borders, we request them to move forward (towards Jantar Mantar) peacefully," says wrestler Sakshi Malik. pic.twitter.com/uJWRfL3WgK
— Press Trust of India (@PTI_News) May 28, 2023
महापंचायत में शामिल होने जा रहे किसानों को पुलिस ने रोका
खाप पंचायत के आह्वान पर दिल्ली कूच कर रहे किसानों को छिजारसी टोल प्लाजा पर पुलिस ने रोका।
UP गेट पर पहुंचे आंदोलनकारी
Mahila Samman Mahapanchayat: पहलवानों की महापंचायत के मद्देनजर पालम 360 खाप के प्रधान चौधरी सुरेंद्र सोलंकी को पुलिस ने हिरासत में लिया, भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे पहलवानों के समर्थन में रविवार को नए संसद भवन के समक्ष महापंचायत के एलान के मद्देनजर दिल्ली पुलिस ने सुरेंद्र सोलंकी को हिरासत में लिया, पुलिस ने सुबह 6 बजे पालम स्थित उनके घर से हिरासत में लिया था।
पुलिस ने कुछ देर के लिए सिंघु बॉर्डर से हटाए बैरिकेड्स
Mahila Samman Mahapanchayat: वरिष्ठ अधिकारी ने सिंघु बॉर्डर पर तैनात पुलिसकर्मियों को कुछ समय के लिए बैरिकेड्स को हटाने का निर्देश दिया है।
@Delhipolice ने कुछ देर के लिए सिंघु बॉर्डर से हटाए बैरिकेड्स। pic.twitter.com/JgVECCmRW8
— Nitin Yadav (@nitinyadav9258) May 28, 2023
अंबाला बॉर्डर पर पुलिस ने रोके किसान
Mahila Samman Mahapanchayat पंजाब किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के सदस्यों को अंबाला बॉर्डर पर रोक दिया गया। वे शनिवार को अमृतसर से नई संसद के सामने महिला पहलवानों की महापंचायत में शामिल होने के लिए दिल्ली आ रहे थे।
#WATCH | Members of the Punjab Kisan Mazdoor Sangharsh Committee were stopped at the Ambala border.
— ANI (@ANI) May 28, 2023
They had come out from Amritsar yesterday to participate in women wrestlers' Maha Panchayat in front of the new Parliament pic.twitter.com/fBNXVrRcOn
महिला सम्मान महापंचायत होगी: बजरंग पुनिया
पहलवानों द्वारा आज दिल्ली में महिला सम्मान महापंचायत के आह्वान पर बोलते हुए बजरंग पुनिया ने कहा कि कई लोग सहयोग कर रहे हैं, लेकिन कुछ पुलिस के अधिकारी बदतमीजी कर रहे हैं। परिवारों को भी अंदर नहीं आने दिया जा रहा। आज महा पंचायत होगी। हमने इसकी अनुमति के लिए कल ही आवेदन दे दिया था। पुलिस हमारे लोगों को गुमराह कर रही है। हमसे कोई बातचीत नहीं हुई है।
#WATCH कई लोग सहयोग कर रहे हैं लेकिन कुछ पुलिस के अधिकारी बदतमीजी कर रहे हैं। परिवारों को भी अंदर नहीं आने दिया जा रहा। आज महा पंचायत होगी। हमने इसकी अनुमति के लिए कल ही आवेदन दे दिया था। पुलिस हमारे लोगों को गुमराह कर रही है। हमसे कोई बातचीत नहीं हुई है: पहलवानों द्वारा आज… pic.twitter.com/zBPAskOqGx
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 28, 2023
टिकरी बॉर्डर पर पुलिस का पहरा
टिकरी बॉर्डर पर पुलिस का कड़ा पहरा, दिल्ली पुलिस के साथ बड़ी संख्या में अर्ध सैनिक बल के जवान तैनात।
Mahila Samman Mahapanchayat गाजीपुर बॉर्डर पर बढ़ाई सुरक्षा
गाजीपुर बॉर्डर पर वाहनों की जांच के चलते लगा जाम।
पुलिस ने स्कूल को बनाया जेल
नए संसद भवन के बाहर पहलवानों द्वारा महिला महापंचायत के ऐलान के बाद सिंघु बार्डर पर पुलिस अलर्ट मोड़ पर है। बॉर्डर पर करीब चार कंपनियां तैनात की गई हैं, जिसमें एक महिला प्लाटून भी। यहां से जिन भी लोगों को हिरासत में लिया जाएगा, उनको कंझावला के प्राइमरी स्कूल में बनाई गई अस्थाई जेल में भेजा जाएगा।
गांव के रास्ते दिल्ली में आ सकते हैं किसान
आशंका जताई जा रही है कि इस बार सिंघु बार्डर के साथ-साथ गांव के रास्तों से भी लोग दिल्ली में प्रवेश कर सकते हैं। इसलिए औचंदी समेत हरियाणा से सटे बार्डर पर भी पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।
मार्च से पहले करेंगे महिला सम्मान महापंचायत
पहलवान नए संसद भवन तक मार्च से पहले महिला सम्मान महापंचायत करेंगे।
Mahila Mahapanchayat इन दो मेट्रो स्टेशनों के सभी एंट्री और एग्जिट गेट बंद
यात्रियों की आवाजाही के लिए केंद्रीय सचिवालय और उद्योग भवन मेट्रो स्टेशनों के सभी एंट्री और एग्जिट गेट बंद कर दिए गए हैं। हालांकि केंद्रीय सचिवालय में इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने आज रविवार को ट्वीट कर इस संबंध में जानकारी दी है।
All entry and exit gates of Central Secretariat & Udyog Bhawan metro stations have been closed for passenger movement. Interchange facilities are available at Central Secretariat: Delhi Metro Rail Corporation pic.twitter.com/iEgNBwCwoM
— ANI (@ANI) May 28, 2023