दिल्ली के चार जिलों में बढ़ी पुलिस की चौकसी, रात में वाहनों की जांच और बार्डर पर निगरानी तेज
बाहरी दिल्ली के रोहिणी, उत्तर-पश्चिम सहित चार जिलों में आगामी त्योहारों के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। रात ...और पढ़ें
-1789644222751_m.webp)
बाहरी दिल्ली में त्योहारों से पहले बढ़ी सुरक्षा, चार जिलों में चौकसी तेज।
HighLights
बाहरी दिल्ली के चार जिलों में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई।
आगामी त्योहारों के लिए अतिरिक्त पिकेट और गश्त तेज।
दिल्ली-हरियाणा सीमा पर वाहनों की विशेष निगरानी जारी।
जागरण संवाददाता, बाहरी दिल्ली। बाहरी दिल्ली इलाके के रोहिणी, उत्तर-पश्चिम, बाहरी और बाहरी उत्तर जिलों में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पिकेट लगाए गए हैं। जबकि रात के समय प्रमुख मार्गों और संवेदनशील स्थानों पर वाहनों की जांच की जा रही है, जबकि दिन में बाजारों और भीड़ भाड़ वाले क्षेत्रों में भी पुलिसकर्मियों की मौजूदगी सुनिश्चित की गई है।
पुलिस का कहना है कि आने वाले त्योहारों को देखते हुए आगे भी इसी तरह की सुरक्षा व्यवस्था कायम रहेगी। पुलिस के अनुसार प्रमुख बाजारों, धार्मिक स्थलों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पुलिस कर्मिर्यो की संख्या बढ़ाई गई है। दिन हो या रात बाजारों में प्रवेश और निकास वाले स्थानों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।
चेकिंग के साथ इलाके में गश्त भी तेज कर दी गई
कुछ महत्वपूर्ण दुकानों और प्रतिष्ठानों के आसपास पुलिसकर्मिर्यो की तैनाती भी होगी ताकि खरीददारी के समय किसी भी अप्रिय स्थिति से समय रहते निपटा जा सके। रात में पिकेट पर वाहनों की चेकिंग के साथ इलाके में गश्त भी तेज कर दी गई है। पुलिसकर्मी संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की गतिविधियों पर नजर रख रहे हैं।
पुलिसकर्मियों को क्षेत्र में लगातार गश्त करने और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा दिल्ली-हरियाणा सीमा से आने-जाने वाले वाहनों पर विशेष नजर रखी जा रही है। बॉर्डर प्वाइंट पर अतिरिक्त चौकसी के साथ संदिग्ध वाहनों और लोगों की जांच की जा रही है।
चार जिलों में संवेदनशील स्थानों को किया गया चिह्नित
एक अधिकारी ने बताया कि चारों जिलों में थाना स्तर पर संवेदनशील स्थानों को चिन्हित कर वहां अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। पुलिस का फोकस बाजारों, सीमा क्षेत्रों और प्रमुख मार्गों पर लगातार निगरानी बनाए रखने के साथ लोगों में सुरक्षा का भरोसा कायम रखने पर है।
