विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली में हसीनों के जाल से सावधान! तीन महिलाओं ने डेटिंग ऐप से युवक को बनाया शिकार; लाखों रुपये लूटे

By Mukesh ThakurEdited By: Sonu Suman
Published: Thu, 17 Sep 2026 04:42 PM (IST)

पश्चिमी दिल्ली में डेटिंग ऐप के जरिए एक युवक से 2.15 लाख रुपये की ठगी करने के आरोप में तीन ...और पढ़ें

दिल्ली में डेटिंग ऐप के जरिए तीन महिलाओं ने एक युवक से वसूले लाखों रुपये। (एआई जेनरेटेड इमेज)

दिल्ली में डेटिंग ऐप के जरिए तीन महिलाओं ने एक युवक से वसूले लाखों रुपये। (एआई जेनरेटेड इमेज)

HighLights

  1. डेटिंग ऐप के जरिए युवक से दोस्ती कर ठगी की।

  2. तीन महिलाओं सहित चार आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार किया।

  3. नजफगढ़ में युवक से 2.15 लाख रुपये की वसूली का मामला।

जागरण संवाददाता, पश्चिमी दिल्ली। छांवला थाना पुलिस ने डेटिंग एप के जरिये दोस्ती कर युवक को धांसा मेट्रो स्टेशन बुलाने और नजफगढ़ स्थित मकान में ले जाकर 2.15 लाख रुपये वसूलने के मामले में तीन महिलाओं समेत चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

आरोप है कि महिलाओं के एक पुरुष साथी ने खुद को दिल्ली पुलिस का अधिकारी बताया और युवक को धमकाया। आरोपितों ने 1.93 लाख रुपये यूपीआई व बैंक खातों में और 22 हजार रुपये नकद लिए।

पुलिस ने बैंक खातों को कराया होल्ड

पुलिस ने 70,500 रुपये बरामद किए हैं। बाकी रकम वाले बैंक खातों को होल्ड करा दिया गया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ भी कर रही है।

यह भी पढ़ें- त्योहारों पर रेलवे की बड़ी सौगात: दिल्ली से पंजाब, यूपी और बिहार के लिए चलेंगी 5 नई स्पेशल ट्रेनें