विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वेलेंटाइन डे के मैसेज से खुला राज तो रची साजिश, फिर गर्लफ्रेंड संग मिल पत्नी को मार डाला; मुंबई से मोहम्मद अरेस्ट

By Shashi SrivastawaEdited By: Kapil Kumar
Published: Sun, 13 Sep 2026 08:28 AM (IST)

बाहरी दिल्ली में सबीला खातून की हत्या के मामले में पुलिस ने उसके पति मोहम्मद लाल बाबू और प्रेमिका रुखसार ...और पढ़ें

पत्नी की हत्या के आरोप में पति समेत कई गिरफ्तार। AI जनरेटेड

पत्नी की हत्या के आरोप में पति समेत कई गिरफ्तार। AI जनरेटेड

HighLights

  1. सबीला खातून की हत्या के मामले में पति और प्रेमिका गिरफ्तार।

  2. पति मोहम्मद लाल बाबू ने प्रेमिका रुखसार के साथ रची साजिश।

  3. स्लैब पर सिर टकराकर और गला घोंटकर की गई थी हत्या।

जागरण संवाददाता, बाहरी दिल्ली। बाहरी दिल्ली में शाहबाद डेरी के प्रहलादपुर बांगर में सबीला खातून की हत्या के मामले में पुलिस ने साजिश की परतें खोलते हुए उसके पति मोहम्मद लाल बाबू उर्फ जाहिद अली और उसकी प्रेमिका रुखसार खातून को गिरफ्तार कर लिया है।

वारदात के बाद दोनों को भगाने में मदद करने वाले लाल बाबू के ममेरे भाई मोहम्मद ओसामा को भी गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि महिला की मौत स्लैब पर बार-बार सिर टकराने व गला घोंटने से हुई है।

बाथरूम में मिला था शव

पुलिस उपायुक्त शोभित डी. सक्सेना ने बताया कि 29 अगस्त को शाहबाद डेरी थाना पुलिस को प्रहलादपुर गांव में सबीला की हत्या की सूचना मिली थी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो घर के बाथरूम में सबीला खातून का शव मिला था।

मृतका के भाई गुलाब ने पुलिस को बताया कि उसकी बहन की हत्या उसके पति लाल बाबू ने की है और वारदात के बाद वह अपने एक साल के बेटे को लेकर फरार हो गया है।

वेलेंटाइन डे के मैसेज से खुला राज

पुलिस जांच में सामने आया कि लाल बाबू का रुखसार खातून से प्रेम संबंध था। वह उससे शादी करना चाहता था। इस बात का पता सबीला को वेलेंटाइन डे पर आए संदेश से चला। इसको लेकर उसका पत्नी सबीला से अक्सर विवाद होता था।

इसी विवाद के चलते लाल बाबू ने रुखसार के साथ मिलकर पत्नी को रास्ते से हटाने की साजिश रची। मौका पाकर दोनों ने बाथरूम में स्लैब पर सबीला का सिर टकरा कर व गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी थी और वारदात के बाद लाल बाबू अपने बेटे को लेकर फरार हो गया था।

बिहार भागने का इंतजाम कराया

पुलिस को मोबाइल सर्विलांस से पता चला कि आरोपी नोएडा पहुंचा था। वहां उसने अपने ममेरे भाई मोहम्मद ओसामा से संपर्क किया। ओसामा ने लाल बाबू को छिपने में मदद की और गिरफ्तारी से बचने के लिए उसे बिहार भागने का इंतजाम कराया।

पुलिस ने पहले ओसामा को बिहार से गिरफ्तार कर लिया। बाद में पुलिस ने मुंबई से दिल्ली लौटे लाल बाबू को गिरफ्तार कर लिया।

वहीं, पूछताछ में लाल बाबू ने बताया कि वह रुखसार से शादी करना चाहता था और इसी वजह से उसने पत्नी की हत्या की साजिश रची थी। जांच में रुखसार की भूमिका सामने आने पर उसे भी बवाना जे जे कालोनी से गिरफ्तार कर लिया गया।

बच्चे को माता-पिता के पास छोड़ भाग गया था मुंबई

वारदात के दिन लालबाबू व उसकी प्रेमिका पहले से घर में मौजूद थे। सबीला व उसका बेटा घर से बाहर थे। वापस आने पर लालबाबू से सबीला से कहासुनी हुई। इसी दौरान लालबाबू ने गला पकड़कर सबीला को बाथरूम में पटक दिया था।

वारदात के बाद आरोपी रैपिडो पकड़कर नोएडा अपने भाई के पास चला गया था। जहां से तीनों सीतामढ़ी पहुंचे, लेकिन बिहार पहुंचते ही पुलिस टीम को ओसामा तो मिला लेकिन लालबाबू अपने बेटो को माता पिता के पास छोड़कर अपने बड़े भाई गुलाम के पास मुंबई चला गया।

यह भी पढ़ें- दिल्ली मर्डर केस: किशोर की हत्या कर हरिद्वार भागे मुख्य आरोपी समेत दो गिरफ्तार

यह भी पढ़ें- बिहार में छिपा था दिल्ली मर्डर केस का शूटर; मोबाइल सर्विलांस से टिल्लू ताजपुरिया गैंग का बदमाश गिरफ्तार