दिल्ली के शाहबाद डेरी इलाके में युवक की चाकू से गोदकर हत्या, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
बाहरी दिल्ली के शाहबाद डेरी थाना क्षेत्र में शनिवार रात करीब 30 वर्षीय ई-रिक्शा चालक अभिषेक की चाकू मारकर हत्या ...और पढ़ें
-1789278800536_m.webp)
युवक की चाकू से गोदकर हत्या। AI जनरेटेड
HighLights
बाहरी दिल्ली में ई-रिक्शा चालक अभिषेक की चाकू मारकर हत्या।
शाहबाद डेरी थाना क्षेत्र में शनिवार रात हुई वारदात।
पुलिस आरोपी की तलाश में, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
जागरण संवाददाता, बाहरी दिल्ली। बाहरी दिल्ली के शाहबाद डेरी थाना क्षेत्र में शनिवार रात करीब 30 वर्षीय ई-रिक्शा चालक की चाकू से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी गई।
मृतक की पहचान अभिषेक के रूप में हुई है। वारदात के बाद हमलावर मौके से फरार हो गया। हत्या की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है और पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
पुलिस के अनुसार, शनिवार रात अभिषेक पर एक हमलावर ने चाकू से कई वार किए। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
मौके पर पहुंची पुलिस
सूचना मिलने पर शाहबाद डेयरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
आसपास के लोगों से पूछताछ
वारदात के बाद पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की। घटनास्थल और उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस को उम्मीद है कि फुटेज के जरिये हमलावर की पहचान करने में मदद मिलेगी। फिलहाल किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
पुलिस हत्या के पीछे पुरानी रंजिश, विवाद समेत अन्य पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही हत्या से जुड़े अन्य तथ्यों के सामने आने की संभावना है।
यह भी पढ़ें- दिल्ली मर्डर केस: किशोर की हत्या कर हरिद्वार भागे मुख्य आरोपी समेत दो गिरफ्तार
