विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जिंदा जलने से बच गईं महिलाएं और नवजात, दिल्ली में आग का गोला बनी चलती कार; मंजर देख सहम उठे लोग

Published: Thu, 16 Apr 2026 03:57 PM (GMT+05:30)Updated: Thu, 16 Apr 2026 04:00 PM (GMT+05:30)

बाहरी दिल्ली के आदर्श नगर थाना क्षेत्र में आजादपुर फ्लाईओवर के पास एक चलती टैक्सी कार में आग लग गई। चालक और दो महिला सवारियों, जिनमें एक नवजात बच्चा भी था, की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया।

HighLights

  1. आजादपुर फ्लाईओवर के पास चलती कार में लगी आग।

  2. टैक्सी चालक और महिला सवारियों ने जान बचाई।

  3. नवजात बच्चे सहित सभी सुरक्षित, यातायात प्रभावित।

जागरण संवाददाता, बाहरी दिल्ली। बाहरी दिल्ली के थाना आदर्श नगर क्षेत्र में आजादपुर फ्लाईओवर के पास टैक्सी कार (वैगनआर) चालक और महिला सवारी की समझ-बूझ से बड़ा हादसा टल गया।

नवजात बच्चे को लेकर दो महिलाएं कार में आग लगने से चंद क्षण पहले ही कार से बाहर निकल आए और कार धू-धू कर जलने लगी। वहीं, मौके पर मौजूद सब इंस्पेक्टर रमेश चंद्र ने मुस्तैदी दिखाते हुए दमकल विभाग को सूचित किया और आग पर काबू पाया। इस घटना के बाद आधे घंटे तक यातायात प्रभावित रहा।

महिला ने बताई थी बदबू आने की बात

टैक्सी चालक दिलशाद अहमद ने बताया कि मेट्रो स्टेशन से दो महिला सवारी और एक बच्चे को लेकर गंतव्य के लिए कुछ दूर चले थे कि अचानक कार में बदबू आने की बात महिलाओं ने बताई।

इसके बाद जांच में कुछ गड़बड़ होने के अहसास के बाद सवारियों को कार से बाहर आने को कहा। सवारी बाहर आते ही कार आग के गोले में बदल गई।

यह भी पढ़ें- गाजियाबाद में कबाड़ के गोदाम में लगी भीषण आग, काबू पाने में जुटी 12 से ज्यादा दमकल की गाड़ियां; कई बच्चे भी गायब

बताया कि कार सवार महिलाएं आजादपुर की रहने वाली हैं और बच्चे को अस्पताल लेकर ओखला जा रही थीं। टैक्सी चालक दिलशाद अहमद ने पुलिस के सहयोग की प्रशंसा की है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।