दिल्ली में ब्रेन डेड युवक के अंगदान से सेना के दो जवानों को मिली नई जिंदगी, लिवर और किडनी का हुआ सफल ट्रांसप्लांट
दिल्ली में एक ब्रेन डेड 27 वर्षीय युवक के परिवार ने अंगदान का साहसिक फैसला लिया, जिससे दो सेना के जवानों को नया जीवन मिला। युवक का लिवर और एक किडनी सफलतापूर्वक जवानों में प्रत्यारोपित की गई।
-1788466438842_m.webp)
ब्रेन डेड युवक के अंगदान से सेना के दो जवानों को मिली नई जिंदगी। सांकेतिक फोटो
HighLights
ब्रेन डेड युवक के परिवार ने अंगदान का फैसला लिया।
दो सेना के जवानों को मिला नया जीवन।
लिवर और किडनी का सफल प्रत्यारोपण हुआ।
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। एक परिवार के साहसिक निर्णय ने सड़क हादसे में ब्रेन डेड 27 वर्षीय युवक की मौत को दो सैनिकों के लिए जिंदगी की उम्मीद में बदल दिया। हादसे के बाद युवक को ब्रेन डेड घोषित किया गया था। इसके बाद स्वजन ने अंगदान की सहमति दी।
युवक का लिवर और एक किडनी सेना के दो जवानों में प्रत्यारोपित की गई। अब दोनों जवान स्वास्थ्य लाभ कर रहे हैं। यह अंगदान जेपीएन एपेक्स ट्रामा सेंटर में हुआ। परिवार की सहमति के बाद सिविल और सैन्य चिकित्सा टीमों ने समन्वय किया। लिवर और किडनी को जेपीएन एपेक्स ट्रामा सेंटर से सेना के अस्पताल (आरएंडआर) पहुंचाया गया, जहां दोनों अंगों का जवानों में सफल प्रत्यारोपण किया गया।
सेना के अधिकारियों का कहना है कि युवक के परिवार के निर्णय और चिकित्सा टीमों के बीच तेज समन्वय से दो सैनिकों की जान बचाने में मदद मिली है। एक परिवार ने अपने सबसे कठिन समय में अंगदान का फैसला लेकर अपने दुख को दो परिवारों की उम्मीद में बदल दिया।