'उफ ये गर्मी' दिल्ली में जारी हुआ 'ऑरेंज अलर्ट', 47 डिग्री तक पहुंचा तापमान
दिल्ली में गर्मी का प्रकोप जारी है। दिल्ली-एनसीआर के की इलाकों में तापमान 47 डिग्री तक पहुंच गया है।
नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में गर्मी का प्रचंड रूप देखने को मिल रहा है। तपते सूरज और गर्म हवाओं ने लोगों को परेशान कर रखा रहा है। दिल्ली के पालम व नोएडा में अधिकतम तापमान 47 डिग्री दर्ज किया गया। खास बात यह रही कि पालम में अधिकतम तापमान दो घंटे तक समान रहा। आमतौर पर अधिकतम स्तर तक जाने के कुछ देर बाद तापमान गिरना शुरू हो जाता है। दिल्ली में अधिकतम तामपान का रिकॉर्ड 47.2 डिग्री का है जो 1994 में बना था। इसके टूटने की संभावना पैदा हो गई है। एनसीआर क्षेत्र के लिए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
गर्मी ने तोड़ा 5 साल का रिकॉर्ड, सबसे गर्म दिन रहा सोमवार
गर्म हवाओं ने बढ़ाई परेशानी
भीषण गर्मी को देखते हुए भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली में ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग ने गर्मी से बचाव के लिए लोगों से सावधानी बरतने की अपील भी की है। दिल्ली में हवा की दिशा उत्तर-पश्चिमी बनी हुई है जिसकी वजह से गर्म हवाओं ने परेशानी बढ़ा दी है।
अभी नहीं मिलेगी राहत
मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों में लू और प्रचंड हो सकती है। लोगों को विशेष तौर पर सतर्क रहना होगा। जिन राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया गया उनमें राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, गुजरात, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र शामिल हैं। राजस्थान का पूर्वी और पश्चिमी क्षेत्र, पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र का विदर्भ तथा मध्य प्रदेश का पूर्वी इलाका प्रचंड लू से सर्वाधिक प्रभावित होने की संभावना है।
दिल्ली में गर्मी का कहर, तपते सूरज से नहीं मिलेगी राहत, गर्म हवाएं करेंगी परेशान
राजस्थान और गुजरात में भीषण गर्मी
मौसम विभाग के मुताबिक राजस्थान और गुजरात में गर्मी से आम जनजीवन प्रभावित हुआ है। बुधवार को अधिकतम तापमान जयपुर के फलौदी में 50.5 दर्ज किया गया। अहमदाबाद में 46.9, राजस्थान के गंगानगर में 49.5 तथा चूरू में 49.1 दर्ज किया गया।
तपते सूरज से नहीं मिलेगी राहत, नोएडा व रेवाड़ी में जारी है गर्मी की मार
तापमान तालिका
फलौदी-राजस्थान- 50.5
अहमदाबाद- 46.9
नई दिल्ली- 47 डिग्री सेल्सियस
गंगानगर- 49.5
जोधपुर- 46.31
सिरसा-46.2
चूरू- 49.1
बाड़मेर- 48.8
कोटा- 47.9
जयपुर- 45.8
अमृतसर- 47.6
उदयपुर- 47.31