विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'सिर्फ ABVP से लड़ते तो जीत जाते', डूसू चुनाव में हार के बाद NSUI ने लगाए धांधली के आरोप

Published: Sat, 19 Sep 2026 06:29 PM (IST)Updated: Sat, 19 Sep 2026 06:40 PM (IST)

DUSU election 2026: डूसू चुनाव में हार के बाद एनएसयूआई अध्यक्ष विनोद जाखड़ ने कहा कि संगठन ने छात्रों के ...और पढ़ें

एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हर कॉलेज में एनएसयूआई को रोकने के लिए धांधली की गई। वीडियो ग्रैब

एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हर कॉलेज में एनएसयूआई को रोकने के लिए धांधली की गई। वीडियो ग्रैब

HighLights

  1. एनएसयूआई ने छात्रों के वास्तविक मुद्दों पर ईमानदारी से चुनाव लड़ा।

  2. पीएम मोदी और सीएम रेखा गुप्ता एबीवीपी के स्टार प्रचारक बने।

  3. संगठन में सुधार कर फिर से मजबूती से मैदान में उतरेंगे।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू/DUSU) चुनाव परिणामों के आने के बाद नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को एबीवीपी का स्टार प्रचारक कहते हुए कहा कि एनएसयूआई ने छात्रों के वास्तविक मुद्दों पर पूरी ईमानदारी और प्रतिबद्धता के साथ यह चुनाव लड़ा। संगठन ने साधारण और आम परिवारों से आने वाले युवाओं को मौका दिया, जिन्होंने पूरी ताकत से मुकाबला किया। हालांकि, 

'पीएम और मुख्यमंत्री बने स्टार प्रचारक'

समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत करते हुए विनोद जाखड़ ने सत्ताधारी पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि देश के इतिहास में शायद पहली बार ऐसा हुआ जब खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विश्वविद्यालय चुनाव में स्टार कैंपेनर की तरह कॉलेजों का दौरा कर रहे थे। इसके अलावा दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भी जीत हासिल करने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक रही थीं।

लोकतंत्र और धांधली पर उठाए सवाल

जाखड़ ने आरोप लगाया कि हर कॉलेज में धांधली की गई और एनएसयूआई को रोकने की हरसंभव कोशिश की गई। उन्होंने कहा, 'अगर देश के प्रधानमंत्री किसी कॉलेज या यूनिवर्सिटी के चुनाव के लिए स्टार प्रचारक बन जाएं, तो देश में लोकतंत्र का बचना मुश्किल है। अगर हमारा मुकाबला सिर्फ एबीवीपी से होता, तो एनएसयूआई बहुत पहले जीत चुकी होती। हमारी लड़ाई किसी एक छात्र संगठन से नहीं, बल्कि पूरे प्रशासन, सत्ता और खुद प्रधानमंत्री के खिलाफ थी।'

 

संगठन में सुधार और भविष्य की रणनीति

मामूली अंतर से हुई हार पर बात करते हुए एनएसयूआई अध्यक्ष ने स्वीकार किया कि संगठन के स्तर पर कुछ कमियां रही हैं। उन्होंने कहा कि इन सांगठनिक मुद्दों पर गहराई से चिंतन किया जाएगा और आवश्यक सुधार करके संगठन फिर से मजबूती से मैदान में उतरेगा। उन्होंने दोहराया कि भले ही परिणाम पक्ष में न रहे हों, लेकिन एनएसयूआई छात्रों से किए गए हर वादे को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है।

इंदौर के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम की सराहना

इंदौर में आयोजित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम का जिक्र करते हुए उन्होंने इसे बेहद सफल पहल बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी लगातार पूरे देश में छात्रों और युवाओं की आवाज को मजबूती से उठा रहे हैं।

विजेताओं को दी बधाई

अपने वक्तव्य के अंत में विनोद जाखड़ ने डूसू चुनाव में जीत दर्ज करने वाले सभी विजेताओं को बधाई दी। उन्होंने उम्मीद जताई कि छात्र चाहे जिस भी दल से चुनकर आए हों, वे दलगत राजनीति से ऊपर उठकर छात्रों के मुद्दों पर ईमानदारी से काम करेंगे और अपने वादों को पूरा करेंगे।

यह भी पढ़ें- ABVP ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के 4 में से 3 पदों पर जीत हासिल की, निर्दलीय उम्मीदवार ने रचा इतिहास