विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'बिना कन्फर्म टिकट के कर सकेंगे सफर', भीड़ को देख रेलवे ने चलाईं त्योहार स्पेशल ट्रेनें; रूट की पूरी डिटेल

Published: Mon, 09 Nov 2026 02:34 PM (IST)

यात्रियों की अत्यधिक भीड़ को देखते हुए उत्तर रेलवे ने अनारक्षित त्योहार स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। ये ...और पढ़ें

भारतीय रेलवे।

भारतीय रेलवे।

HighLights

  1. उत्तर रेलवे ने यात्रियों की भीड़ के लिए विशेष ट्रेनें चलाईं।

  2. सरहिंद-सहरसा अनारक्षित त्योहार स्पेशल ट्रेन दोपहर 2 बजे रवाना होगी।

  3. आनंद विहार टर्मिनल-भागलपुर स्पेशल ट्रेन विक्रमशिला मार्ग पर चलेगी।

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। यात्रियों की भीड़ को ध्यान में रखते हुए उत्तर रेलवे ने अनारक्षित त्योहार स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। अधिकारियों का कहना है कि भीड़ अधिक होने से अल्प सूचना पर इन ट्रेनों को चलाने का निर्णय लिया गया है। प्रत्येक नियमित ट्रेन की समीक्षा की जा रही है, उसके अनुसार विशेष ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया जा रहा है।

सरहिंद-सहरसा अनारक्षित त्योहार स्पेशल (04568)

यह ट्रेन दोपहर 2 बजे सरहिंद से रवाना होगी। इस ट्रेन का ठहराव राजपुरा जंक्शन, अंबाला कैंट जंक्शन, यमुनानगर जगाधरी, सहारनपुर जंक्शन पर होगा और इसके बाद यह ट्रेन पूर्णिया कोर्ट जनसेवा/सहरसा त्योहार विशेष (14618/04528) के मार्ग और ठहराव के अनुसार चलेगी।

आनंद विहार टर्मिनल-भागलपुर अनारक्षित त्योहार स्पेशल (04456)

यह ट्रेन दोपहर डेढ़ बजे आनंद विहार टर्मिनल से विक्रमशिला एक्सप्रेस (12368) के मार्ग पर रवाना हुई। रास्ते में इस ट्रेन का ठहराव गाजियाबाद, अलीगढ़, टूंडला, कानपुर सेंट्रल, प्रयागराज जंक्शन, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा, पटना, फतुहा, बख्तियारपुर, बाढ़, मोकामा, हाथीदह जंक्शन, लखीसराय जंक्शन, किउल, जमालपुर और सुल्तानगंज स्टेशनों पर होगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।