विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली आने-जाने वाली 45 ट्रेनों के रूट और टाइमिंग में बदलाव, यात्रा करने से पहले जानें नया शेड्यूल

Published: Tue, 27 Oct 2026 09:19 PM (IST)

उत्तरी रेलवे ने दिल्ली आने-जाने वाली 45 ट्रेनों के समय, टर्मिनल और मार्ग में बदलाव किया है। ये बदलाव 28 ...और पढ़ें

दिल्ली आने-जाने वाली 45 ट्रेनों के समय में बदलाव। फोटो- जागरण आर्काइव

दिल्ली आने-जाने वाली 45 ट्रेनों के समय में बदलाव। फोटो- जागरण आर्काइव

HighLights

  1. उत्तर रेलवे ने 45 ट्रेनों के समय, टर्मिनल, मार्ग बदले।

  2. बदलाव 28 अक्टूबर से 2027 तक विभिन्न तिथियों में लागू।

  3. यात्रियों को NTES या हेल्पलाइन 139 पर समय जांचने की सलाह।

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। उत्तर रेलवे ने दिल्ली आने-जाने वाली 45 ट्रेनों के समय, टर्मिनल और मार्ग में बदलाव किया है। नई समय-सारिणी के अनुसार, बदलाव 28 अक्टूबर से दिसंबर 2026 और जनवरी 2027 तक अलग-अलग तिथियों में लागू होंगे।यात्रियों को सफर पर निकलने से पहले ट्रेन का संशोधित समय जरूर जांचने की सलाह दी गई है।

नई समय-सारिणी के अनुसार अब पूर्वा एक्सप्रेस (12381) 28 अक्टूबर से नई दिल्ली स्टेशन पर सुबह 6:20 बजे पहुंचेगी और 6:45 बजे शकूरबस्ती के लिए रवाना होगी। यह सुबह 7:20 बजे शकूरबस्ती पहुंचेगी। वापसी दिशा में पूर्वा एक्सप्रेस 29 और 30 अक्टूबर से नई दिल्ली के बजाय शकूरबस्ती से चलेगी।

इन ट्रेनों के स्थान और समय में किया गया बदलाव

हमसफर एक्सप्रेस (12275) का टर्मिनल एक जनवरी 2027 से नई दिल्ली के स्थान पर आनंद विहार टर्मिनल होगा। प्रयागराज से आने वाली यह ट्रेन सुबह 6:25 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। इसकी वापसी सेवा का टर्मिनल भी दो जनवरी से बदलेगा।

वैशाली एक्सप्रेस, दुरंतो एक्सप्रेस, रीवा एक्सप्रेस, प्रयागराज एक्सप्रेस, कैफियत एक्सप्रेस और तेजस राजधानी सहित कई ट्रेनों के दिल्ली, गाजियाबाद और आनंद विहार पहुंचने के समय में बदलाव किया गया है। कुछ ट्रेनों के आगमन और प्रस्थान में पांच से 20 मिनट तक का अंतर होगा।

संशोधित समय की जानकारी लेने की सलाह

लखनऊ मेल 28 अक्टूबर से गाजियाबाद सुबह 6:01 बजे पहुंचेगी, जबकि नई दिल्ली पहुंचने का समय सुबह 7 बजे होगा। गाजियाबाद-दिल्ली ईएमयू भी अब पहले रवाना होगी। इसके अलावा, प्रयागराज-नई दिल्ली हमसफर एक्सप्रेस का टर्मिनल एक जनवरी 2027 से बदलकर आनंद विहार किया जाएगा। वापसी दिशा में यह बदलाव दो जनवरी से लागू होगा।

नौचंदी एक्सप्रेस एक जनवरी 2027 से लखनऊ स्टेशन के बजाय ट्रांसपोर्ट नगर और उतरठिया होकर चलेगी। रेलवे ने यात्रियों को यात्रा से पहले संशोधित समय की जानकारी राष्ट्रीय ट्रेन पूछताछ प्रणाली (एनटीईएस) या हेल्पलाइन नंबर 139 से प्राप्त करने की सलाह दी है।

यह भी पढ़ें- दिल्ली में 70 लाख की लूट, बाइक सवार बदमाशों ने कैशियर को घेरकर छीना बैग; सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

यह भी पढ़ें- 29 अक्टूबर तक नहीं गिरेगी रेस कोर्स मस्जिद, दिल्ली HC ने केंद्र सरकार और वक्फ बोर्ड से मांगा जवाब