त्योहारी भीड़ को देखते हुए उत्तर रेलवे अलर्ट: दिल्ली के प्रमुख स्टेशनों पर 1300 अतिरिक्त RPF जवान तैनात, 24 घंटे रहेगी कड़ी सुरक्षा
उत्तर रेलवे ने दीपावली और छठ जैसे बड़े त्योहारों के दौरान यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए दिल्ली के ...और पढ़ें

HighLights
दीपावली-छठ त्योहारों पर दिल्ली के प्रमुख स्टेशनों पर सुरक्षा बढ़ी।
उत्तर रेलवे ने 1300 अतिरिक्त RPF जवान तैनात किए।
यात्रियों की सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण और व्यवस्था बनाए रखना लक्ष्य।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दीपावली और छठ जैसे बड़े त्योहारों के मौसम में घर जाने वाले यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए उत्तर रेलवे ने दिल्ली के सभी प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। यात्रियों को सुरक्षित माहौल देने, स्टेशनों पर भीड़ को नियंत्रित करने और किसी भी असुविधा से बचाने के लिए रेलवे सुरक्षा बल की तैनाती बड़े पैमाने पर बढ़ा दी गई है।
2040 जवान संभालेंगे मोर्चा, 1300 अतिरिक्त जवान तैनात
उत्तर रेलवे प्रशासन के अनुसार, इस त्योहारी सीजन में स्टेशनों पर सुरक्षा का जिम्मा कुल 2040 RPF जवानों के कंधों पर होगा। इसमें पहले से तैनात जवानों के अलावा 1300 जवानों की अतिरिक्त तैनाती की गई है।
इन स्टेशनों पर रहेगा विशेष फोकस
यात्रियों की सबसे ज्यादा भीड़ नई दिल्ली, आनंद विहार, हजरत निजामुद्दीन और पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशनों पर होती है। इसे देखते हुए इन स्टेशनों पर विशेष चौकसी बरती जा रही है और अतिरिक्त बल की तैनाती की गई है, ताकि आवागमन सुचारू रहे और किसी प्रकार की भगदड़ या अव्यवस्था न फैले।
24 घंटे मुस्तैद रहेंगे जवान
सुरक्षा व्यवस्था में कोई भी चूक न हो, इसके लिए RPF के जवान 24 घंटे (शिफ्टों में) ड्यूटी पर उपलब्ध रहेंगे। इसका उद्देश्य किसी भी अप्रिय घटना को रोकना, महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करना और जरूरत पड़ने पर यात्रियों को तत्काल सहायता उपलब्ध कराना है।
उत्तर रेलवे ने यात्रियों से भी अपील की है कि वे अपनी सुरक्षा के प्रति जागरूक रहें, यात्रा के दौरान सभी सुरक्षा नियमों का पालन करें, और किसी भी लावारिस वस्तु या संदिग्ध गतिविधि के दिखने पर तुरंत स्टेशन पर मौजूद RPF जवानों या रेलवे हेल्पलाइन को सूचित करें।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।