विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली के रेलवे स्टेशनों पर चलेगा 15 दिवसीय स्वच्छता अभियान, यात्रियों को भी मुहिम से जोड़ने की तैयारी

Published: Fri, 18 Sep 2026 05:18 PM (IST)

रेलवे स्टेशनों पर 2 अक्टूबर तक 15 दिवसीय विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा, जिसमें परिसर की सफाई और खानपान सुविधाओं ...और पढ़ें

एआई जेनेरेटेड इमेज।

एआई जेनेरेटेड इमेज।

HighLights

  1. रेलवे स्टेशनों पर 2 अक्टूबर तक चलेगा स्वच्छता अभियान।

  2. उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक ने दिलाई स्वच्छता की शपथ।

  3. यात्रियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का लक्ष्य।

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। रेलवे स्टेशनों पर अगले दो अक्टूबर तक स्वच्छता अभियान चलेगा। इसके अंतर्गत परिसर की सफाई के साथ ही खानपान, पेयजल, शौचालय सहित अन्य स्थानों पर स्वच्छता की समीक्षा कर कमियों को दूर करने के लिए कदम उठाया जाएगा।

स्वच्छता ही सेवा अभियान 2026 की शुरुआत के अवसर पर उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक राजेश कुमार पांडेय ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर स्वच्छता की शपथ दिलाई। महाप्रबंधक एवं अधिकारियों ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के अजमेरी गेट की ओर श्रमदान में भाग लिया।

स्टेशन पर यात्रियों के बीच स्वच्छता का संदेश फैलाने के लिए एक नुक्कड़ नाटक का भी आयोजन किया गया।

स्वच्छता की ओर महत्वपूर्ण पहल

उन्होंने कहा कि यदि यात्रियों में स्वच्छता के संस्कार विकसित किए जाएं, तो स्वच्छ भारत के लक्ष्य को और अधिक प्रभावी ढंग से प्राप्त किया जा सकता है। स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम यात्रियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक बनाने तथा उन्हें जिम्मेदार नागरिक के रूप में विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

रेल प्रशासन ने यात्रियों से इस अभियान में सक्रिय सहभागिता करने तथा स्वच्छ एवं स्वस्थ भारत के निर्माण में अपना योगदान देने की अपील की है। इस अवसर पर दिल्ली के मंडल रेल प्रबंधक पुष्पेश रमण त्रिपाठी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें- बस्ती होकर न्यू जलपाईगुड़ी-गोमती नगर के बीच चलेगी साप्ताहिक त्योहार विशेष ट्रेन, रेलवे ने जारी किया टाइम टेबल

यह भी पढ़ें- रेल कर्मचारियों के बोनस का बढ़ेगा सीलिंग! एआइआरएफ ने रेलवे बोर्ड के सामने उठाई मांग