विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नोएडा में ज्वेलर्स की दुकान में लगी आग, शटर काटकर अंदर घुसी फायर ब्रिगेड टीम; दो गाड़ियों ने पाया काबू

Published: Mon, 23 Mar 2026 08:48 AM (IST)

नोएडा के भंगेल गांव स्थित लक्ष्मी ज्वेलर्स में सोमवार सुबह आग लग गई। दुकान के गार्ड ने मालिक और अग्निशमन ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. नोएडा के लक्ष्मी ज्वेलर्स में सोमवार सुबह आग लगी

  2. शॉर्ट सर्किट को आग लगने का प्रारंभिक कारण बताया गया

  3. दमकल की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पाया, कोई जनहानि नहीं

जागरण संवाददाता, नोएडा। फेज-2 थाना क्षेत्र के भंगेल गांव स्थित लक्ष्मी ज्वेलर्स की दुकान में सोमवार सुबह अचानक आग लग गई। घटना की जानकारी दुकान के गार्ड ने तुरंत दुकान मालिक और अग्निशमन विभाग को दी।

सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। दुकान का शटर बंद होने के कारण दमकलकर्मियों को अंदर जाने में दिक्कत हुई। इसके बाद टीम ने शटर काटकर दुकान के भीतर प्रवेश किया और आग बुझाने का अभियान शुरू किया।

दो दमकल गाड़ियों से आग पर पाया काबू

अग्निशमन विभाग की दो गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया। राहत की बात यह रही कि घटना में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई।

शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका

प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। फिलहाल दमकल विभाग मामले की जांच कर रहा है।

यह भी पढ़ें- नोएडा में 1.56 करोड़ की जमीन धोखाधड़ी का मामला आया सामने, कंपनी के एमडी ने पूर्व कर्मचारी पर दर्ज कराया केस