विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नितिन गडकरी ने मानव व्यवहार को बताया सड़क हादसों की बड़ी वजह, बोले- लोगों में कानून का डर नहीं

Published: Wed, 01 Jul 2026 04:31 AM (GMT+05:30)

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने सड़क दुर्घटनाओं का मुख्य कारण मानव व्यवहार को बताया, जिसमें सिग्नल तोड़ना और गलत साइड ड्राइविंग शामिल है। उन्होंने जागरूकता और बेहतर रोड इंजीनियरिंग को दुर्घटनाएं कम करने के लिए महत्वपूर्ण बताया।

सड़क सुरक्षा जागरूकता संबंधित में आयोजन में हेल्मेट्स पहनकर सुरक्षा फीचर्स की जानकारी लेते केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी। जागरण

सड़क सुरक्षा जागरूकता संबंधित में आयोजन में हेल्मेट्स पहनकर सुरक्षा फीचर्स की जानकारी लेते केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी। जागरण

HighLights

  1. मानव व्यवहार सड़क दुर्घटनाओं का एक बड़ा कारण।

  2. सिग्नल तोड़ना, गलत साइड ड्राइविंग प्रमुख लापरवाही।

  3. जागरूकता और बेहतर रोड इंजीनियरिंग से कमी संभव।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने सड़क दुर्घटनाओं पर गहरी चिंता जताते हुए कहा कि उसके पीछे बड़ा कारण मानव व्यवहार भी है।

उन्होंने कहा कि चार प्रमुख कारण है, पर यह अधिक है। लोग सिग्नल तोड़ते हैं, गलत साइड से ड्राइविंग करते हैं, हेलमेट नहीं पहनते और बच्चों के साथ लापरवाही से सड़क पार करते हैं। लोगों में कानून के प्रति डर व सम्मान नहीं है।

जागरूकता से कम होगी सड़क दुर्घटनाएं 

उन्होंने अनुभव साझा करते हुए बताया कि पिछले आठ-10 दिनों में उन्होंने खुद 10-20 ऐसी घटनाएं देखी हैं। यहां तक कि जब उनका काफिला पुलिस वाहनों के साथ डिवाइडेड रोड पर जा रहा होता है, तब भी स्कूटर और कार वाले गलत साइड से आ जाते हैं।

गनीमत है कि हादसे नहीं हुए। वह सड़क सुरक्षा पर उबर द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि लोगों की जागरूकता सड़क दुुर्घटनाओं को कम कर सकती है। इसके लिए पाठ्यक्रमों में यातायात की शिक्षा के साथ जिला स्तर पर जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि एक बार वह खुद सड़क दुर्घटना का शिकार हुए थे। जब उनके चालक ने कार एक ट्रक में घुसा दी थी। तब वह बाल बाल बचे थे। उस दुर्घटना का कारण चालक को मोतियाबिंद होना था।

गलत इंजीनियरिंग प्रमुक कारण

उन्होंने आगे बताया कि दुर्घटनाओं के प्रमुख कारणों में एक गलत रोड इंजीनियरिंग है। दूसरे, अंडरपास, उचित साइनेज और मार्किंग सिस्टम न होना जैसे मामले हैं। अब डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) में अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार यह व्यवस्था अनिवार्य रूप से शामिल किए जा रहे हैं।

कार्यक्रम में आने से पहले उन्होंने दिल्ली-देहरादून रोड का जायजा लिया, जिसमें साइनेज और मार्किंग की स्थिति की समीक्षा की गई। कानून को कठोर किया गया है।

यह भी पढ़ें- बिहार को नितिन गडकरी की बड़ी सौगात, करोड़ों की नेशनल हाईवे और एक्सप्रेसवे परियोजनाओं पर मुहर




देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।