विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली में नाइजीरियाई नागरिक गिरफ्तार, तलाशी लेने पर पैंट से निकली कोकेन

Published: Thu, 30 Jul 2026 11:14 AM (GMT+05:30)

पूर्वी दिल्ली की मधु विहार थाना पुलिस ने 34.89 ग्राम कोकेन के साथ एक नाइजीरियाई नागरिक ओनयेका लॉन्गनस एन्योगहासी को ...और पढ़ें

AI जनरेटेड।

AI जनरेटेड।

HighLights

  1. मधु विहार पुलिस ने नाइजीरियाई नागरिक को किया गिरफ्तार।

  2. आरोपी के पास से 34.89 ग्राम कोकेन बरामद हुई।

  3. पुलिस ड्रग्स तस्करी नेटवर्क की गहन जांच में जुटी।

जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। पूर्वी दिल्ली में मधु विहार थाना पुलिस ने नाइजीरियाई नागरिक को 34.89 ग्राम कोकेन के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान ओनयेका लॉन्गनस एन्योगहासी के रूप में हुई है। मधु विहार थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।

जिला पुलिस उपायुक्त राजीव कुमार ने बताया कि 28 जुलाई को शाम करीब 4:10 बजे एसआई अंसार अली के नेतृत्व में एचसी सचिन त्यागी, एचसी मनोज और कांस्टेबल अश्विनी की टीम आईपी एक्सटेंशन स्थित पार्क इन होटल के पास गश्त कर रही थी।

आरोपी ने बचने की कोशिश की

इस दौरान उत्सव ग्राउंड गेट के निकट एक व्यक्ति स्कूटी पर संदिग्ध अवस्था में बैठा दिखाई दिया। पुलिस को देखकर वह घबरा गया और बचने की कोशिश करने लगा। शक होने पर पुलिस ने उसे रोककर तलाशी ली। उसकी पैंट से कोकेन बरामद हुई।

64 ग्राम एमडीए बरामद

जांच में सामने आया कि आरोपी पहले भी वर्ष 2022 में मोहन गार्डन थाने में दर्ज एनडीपीएस अधिनियम के मामले में गिरफ्तार हो चुका है। उस मामले में उसके कब्जे से 64 ग्राम एमडीए बरामद हुई थी।

यह भी पढ़ें- हजारीबाग में सुबह 3 बजे एनकाउंटर, पैर में गोली लगने के बाद एक अपराधी गिरफ्तार; दो साथी भागे

पूर्वी जिला पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद कोकेन कहां से लाई गई थी और इसकी आपूर्ति किन लोगों के माध्यम से की जा रही थी। पुलिस का कहना है कि पूरे मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क का पता लगाने के लिए जांच जारी है।