विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'जांच के उपकरण ही नहीं हैं...' DPCC के जवाब पर भड़का NGT; गाजीपुर लैंडफिल मामले में मांगी लैब की रिपोर्ट

Published: Fri, 16 Oct 2026 08:03 PM (IST)

एनजीटी ने गाजीपुर लैंडफिल में लगी आग से संबंधित मामले में डीपीसीसी को भूजल जांच उपकरणों की स्थिति बताने का आदेश दिया है।

सांकेतिक तस्वीर एआई जनरेटेड

सांकेतिक तस्वीर एआई जनरेटेड

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। गाजीपुर लैंडफिल में लगी आग से संबंधित मामले में दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (डीपीसीसी) के सदस्य सचिव को अगली सुनवाई पर वर्चुअल माध्यम से उपस्थित होकर प्रयोगशाला की स्थिति और उपलब्ध जांच उपकरणों का विवरण पेश करने का नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) ने आदेश दिया है।

एनजीटी ने उक्त आदेश तब दिया जब सुनवाई के दौरान डीपीसीसी के अधिवक्ता ने को बताया कि समिति के पास भूजल की जांच के लिए आवश्यक उपकरण उपलब्ध नहीं हैं।

उन्होंने बताया कि सरकारी ई-मार्केटप्लेस पोर्टल पर उपकरणों की खरीद के लिए निविदा जारी की गई है और उपकरण प्राप्त होने के बाद जांच की जाएगी। मामले में अगली सुनवाई 19 जनवरी को होगी।

यह भी पढ़ें- NGT का बड़ा फैसला, रूपनगर में अवैध रूप से काटे गए खैर के पेड़ों के बदले लगे 15 हजार से अधिक पौधे, याचिका बंद