.. ताकि बना रहे पर्यावरण संतुलन
फोटो 6 डेल 704-705 पर्यावरणीय संतुलन बनाना है। विकास उतना ही होना चाहिए जिससे पर्यावरणीय संतुलन बना रहे। पूरे साल भर इस संतुलन को बनाए रखने के लिए तालाबों को बचाने और उन्हें फिर से जिवित करने से लेकर जंगल बढ़े पेड़ बड़े इसके लिए कार्य किया जाएगा। हम संकल्पित है कि इस अभियान से जोड़ने के लिए लोगों को ज्यादा से ज्यादा जागरुक करेंगे और उन्हें इससे जोड़़ेंगे। आज कोरोना है तो पर्यावरणीय संतुलन की चर्चा शुरू हुई है इस चर्चा को सार्थक भी करना है। -दिवान सिंह संयोजक नेचुरल हेरीटेज फर्स्ट ------------------------------
विकास उतना ही होना चाहिए, जिससे पर्यावरणीय संतुलन बना रहे। पूरे साल भर इस संतुलन को बनाए रखने के लिए तालाबों को बचाने और उन्हें फिर से जीवित करने से लेकर जंगल और पेड़ को बढ़ाने के लिए कार्य किया जाएगा। हम संकल्पित हैं कि इस अभियान से जोड़ने के लिए लोगों को ज्यादा से ज्यादा जागरूक करेंगे और उन्हें इससे जोड़़ेंगे। आज कोरोना है तो पर्यावरणीय संतुलन की चर्चा शुरू हुई है। इस चर्चा को सार्थक भी करना है। इसलिए इस पर्यावरणीय संतुलन अभियान से जोड़कर लोगों को विकास और पर्यावरण की महत्ता बताई जाएगी।
-दिवान सिंह, संयोजक, नेचुरल हेरीटेज फर्स्ट
सड़कों की सेंट्रल वर्ज में गंदगी पड़ी रहती है। हमारा संकल्प होगा कि इनकी पहचान करके उसकी गंदगी को साफ किया जाए। साथ ही उसमें पौधे लगाए जाएं, ताकि सड़क भी सुंदर दिखे और पर्यावरण भी अच्छा रहे। इसके लिए विभिन्न आरडब्ल्यूए को जोड़ा जा रहा है। यह कार्य युद्ध स्तर जारी रहेगा। साथ ही पार्को में औषधीय पौधे भी लगाए जाएंगे। हमने अपने क्षेत्र में करीब 50 पार्को को ठीक किया है उनमें औषधीय पौधे लगाए हैं, जिसका लाभ क्षेत्रवासियों को मिलता है। हम कोशिश करेंगे कि दिल्ली की विभिन्न रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए) हमारे इस मॉडल को अपनाएं। हमने नागरिकों से पेड़ को गोद लेने का अभियान भी चला रखा है। इसके तहत लोग खुद पेड़ लगाते हैं और उसकी देखरेख करते हैं। इस अभियान को भी दूसरी आरडब्ल्यूए तक ले जाया जाएगा।
-राजेश भल्ला, अध्यक्ष, न्यू रोहतक रोड, आरडब्ल्यूए